होम / UP Politics: अखिलेश का सरकार पर आरोप,बोले- अपनी नाकामियां छुपाने के लिए नए मुद्दे ला रहे सीएम

UP Politics: अखिलेश का सरकार पर आरोप,बोले- अपनी नाकामियां छुपाने के लिए नए मुद्दे ला रहे सीएम

• LAST UPDATED : April 17, 2023

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर जामकर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार को कई मुद्दों को लेकर घेरा है। सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार कोई भी काम समय पर नहीं कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि इस सरकार में विकास के सारे काम ठप पड़े हैं।

सारे काम ठप पड़े हैं

सपा प्रमुख ने कहा कि इस सरकार में सारे काम ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास के सभी काम ठप्प हैं। जनहित की योजनाओं पर या तो ताला लगा है अथवा उनमें जानबूझकर देरी की जा रही है। भाजपा के संकल्प पत्र के तमाम वादे अब लुगदी में तब्दील हो गए हैं। भाजपा सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए नित नए-नए मुद्दे उछाल रही है। भाजपा के सभी वादे जुमला निकले। प्रदेश की जनता अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। वह भाजपा के हर वादे की जवाबदेही तय करेगी।

वादों से मुकर रही सरकार

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र के तमाम वादे अब लुगदी में तब्दील हो गए हैं। भाजपा सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए नित नए-नए मुद्दे उछाल रही है। भाजपा के सभी वादे जुमला निकले। प्रदेश की जनता अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। वह भाजपा के हर वादे की जवाबदेही तय करेगी।

Also Read:

Atiq Ahmed-Ashraf Case: अतीक को नौ, भाई अशरफ पांच बार लगी गोली, पोस्टमार्टम में खुलासा

Atiq Ahmed-Ashraf Case: आज बचे हो लेकिन अगले 15 दिन में मार दिए जाओगे, पुलिस ने अशरफ को दी थी धमकी? वकील का दावा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox