होम / UP Politics: जनसंख्या वृद्धि को अखिलेश ने बताया सरकार की विफलता, कहा- देश के लिए चिंताजनक

UP Politics: जनसंख्या वृद्धि को अखिलेश ने बताया सरकार की विफलता, कहा- देश के लिए चिंताजनक

• LAST UPDATED : April 20, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), UP Politics, लखनऊ : कल एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की जनसंख्या नें जबरदस्त वृद्धि हुई है। भारत ने सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत की आबादी 142 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है। वहीं चीन से करीब 30 लाख ज्यादा हो गई है। इस बढ़ी हुई जनसंख्या को लेकर तमाम लोग और नेता अपने-अपने बयान दे रहे है। वहीं इसी कड़ी में इस मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ये सरकार की विफलता है।

अखिलेश ने किया ट्वीट

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जनसंख्या वृद्धि मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “चिंतनीय ख़बर : भारत की आबादी हुई सबसे अधिक, कारण : सरकार की विफलता,

विवरण :

  • – ग़रीबी-बेरोज़गारी के कारण काम में हाथ बँटाने व कमाने के लिए व
  • – मेडिकल की कमी से बालमृत्यु के डर से अधिक बच्चे पैदा करना तथा कांट्रासेप्टिव्स का वितरण न होना।
  • – शिक्षा की कमी से जनसंख्या के दबाव को न समझना।

जनसंख्या में सबसे आगे भारत

उल्लेखनीय है कि भारत चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है। जबकि चीन की आबादी 142.57 करोड़ है। बता दें कि पिछले साल छह दशकों में पहली बार चीन की आबादी में गिरावट आई थी। कहा जा रहा है कि इसका असर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि 2011 के बाद से औसतन 1.2 फीसदी रही है, जबकि पिछले 10 वर्षों में यह 1.7 फीसदी थी।

Also Read: UP News: गाजीपुर पुलिस ने जारी की 12 अपराधियों की सूची, मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी का भी नाम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox