होम / UP Politics: अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला करारा हमला, कहा, ‘बीजेपी चुनाव जीतने के लिए साजिशें करने में अव्वल’

UP Politics: अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला करारा हमला, कहा, ‘बीजेपी चुनाव जीतने के लिए साजिशें करने में अव्वल’

• LAST UPDATED : May 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सपा कार्यालय लखनऊ में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला, सपा के मुखिया ने कहा कि संविधान तथा लोकतंत्र को बचाना है। बीजेपी चुनाव जीतने के लिए साजिशे करने में अव्वल है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में देश में संविधान को बचाना है।

सपा के कारण बीजेपी में खलबली

अखिलेश यादव ने कहा कि “समाजवादी पार्टी के कारण भाजपा में खलबली मची है। दलितों, पिछड़ों, के हक छीने जा रहे हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता भाजपा के अत्याचार से ऊब चुकी है। समाजवादी पार्टी जनता के लिए संघर्षरत है। समाजवादी पार्टी का भरोसा संगठन और कार्यकर्ताओं पर है। इन हालात में हमें जनता के साथ रहना है। सेक्टर, बूथ की रणनीति पर अभी से मजबूती से काम करना है। भाजपा की कुनीतियों का पर्दाफाश करना है। संविधान तथा लोकतंत्र को बचाना है।”

समाजवादी सरकार की नीतियों को बताएं कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि “समाजवादी सरकार और समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रचार में तेजी लाने और अनुशासन तथा संगठित होकर काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में षड्यंत्र की राजनीति बनाने में जुटी है। वह सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जीतने की साजिशें करती आई है। सन् 2022 के विधानसभा चुनाव इसीलिए समाजवादी पार्टी के हाथ से निकल गया। छह साल के भाजपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश बर्बाद हो गया है। सभी मोर्चों पर भाजपा सरकार विफल साबित हुई है।”

Also Read:

UP News: ‘सोशल मीडिया संवाद’ कार्यक्रम में बोले सीएम योगी, कहा- मीडिया का स्वरूप बदला है, वही टिकेगा जो अपनी विश्वसनियता बनाएगा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox