होम / UP Politics: ‘बीजेपी ने भटकाने के आलावा पिछले 6 सालों में नहीं किया कोई और काम’, अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना

UP Politics: ‘बीजेपी ने भटकाने के आलावा पिछले 6 सालों में नहीं किया कोई और काम’, अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना

• LAST UPDATED : May 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: सपा के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज बीजेपी (BJP) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने विभिन्न मामलों को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कार्यकाल के 6 साल पूरे कर लिए है। तो वहीं केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल के 9 साल पूरे कर लिए है। ऐसे में सरकार ने कोई भी काम नहीं किया है। आज लखनऊ के सपा कार्यालय में विधायकों तथा प्रमुख नेताओं की बैठक को सम्बोधित पूर्व सीएम ने संबोधित किया। अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव में जीते पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और पार्टी के लिए लगातार संघर्ष कर रहे साथियों का धन्यवाद दिया।

निकाय चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग

सपा मुखिया ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि “नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने सत्ता का भारी दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित किया है। निर्वाचन आयोग की भूमिका सवालों के घेरे में रही है। प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम किया है। जनता इस सच से वाकिफ है और वह इसका करारा जवाब सन् 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देगी।”

बीजेपी के कुनितियों से लड़ेगी सपा

सपा मुखिया ने कहा कि “2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना है। बूथ स्तर तक पार्टी का मजबूत संगठन बनाकर जनता के दुःखदर्द में शरीक होते रहना है। समाजवादी पार्टी भाजपा की कुनीतियों से बराबर लड़ती रहेगी। अब जनता जानने लगी है कि भाजपा झूठ और फरेब से लोगों को बरगलाने में माहिर है। समाजवादी पार्टी के मुकाबले उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का छःह वर्ष में एक भी विकास कार्य नहीं है। केन्द्र सरकार के 9 वर्ष हो गये है। जनहित में भाजपा की केन्द्र सरकार ने बहकाने, भटकाने के अलावा कोई काम नहीं किया है।”

पलट जाएगी सत्ता

पूर्व सीएम ने कहा कि “लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा की सत्ता पलट देगी। जनता समझ चुकी है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। सत्ता का दुरुपयोग और अधिकारियों पर दबाव डालकर भाजपा भले ही कुछ सीटें अपने पक्ष में करने में सफल हो गयी लेकिन भाजपा के विरोध में जीतने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। प्रदेश की 70 फीसदी जनता भाजपा के विरोध में है।”

Also Read:

Agra News: देवकीनंदन ठाकुर के जामा मस्जिद पर किए गए दावे की क्या है सच्चाई, क्यों बढ़ी सुरक्षा ?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox