होम / UP Politics: पिता ने बनाई अपनी पार्टी, बहन बीजेपी में, अब स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे कांग्रेस में हुए शामिल

UP Politics: पिता ने बनाई अपनी पार्टी, बहन बीजेपी में, अब स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे कांग्रेस में हुए शामिल

• LAST UPDATED : May 18, 2024

India News UP(इंडिया न्यूज़),UP Politics: 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ नेता एक दल से दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में, समाजवादी पार्टी से विधायक मनोज पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ली। यहां स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। रायबरेली में रहने वाले दो बड़े नेताओं के फेरबदल से यहां पॉलिटिक्स में नया माहौल बन रहा है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य ने कांग्रेस में शामिल होने पर प्रियंका गांधी का स्वागत किया। स्वामी प्रसाद मौर्य एक तरफ अपनी पार्टी बनाकर लोकसभा चुनाव में भाग ले रहे हैं, जबकि उनकी बेटी अभी भी भारतीय जनता पार्टी में हैं। उत्कर्ष मौर्य रायबरेली के ऊंचाहार पर निवास करते हैं और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

बयानों के वजह से बढ़ा विवाद

लोकसभा चुनाव 2024 के ऐलान से पहले ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म के बारे में विभिन्न बयान दिए थे। उनका समय में समाजवादी पार्टी में सदस्यता था। स्वामी प्रसाद मौर्य की बयानों के कारण सपा में कलह बढ़ गया था। उनके बयानों के कारण कई बार विधायक मनोज पांडेय ने सनातन धर्म का विरोध किया था। स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी से बाहर जाते ही, एमएलसी चुनाव के समय मनोज पांडेय ने भी पार्टी से दूरी बनाई।

ये भी पढ़ें: प्रेमी के साथ अश्लील Video हुआ वायरल तो मां ने अपने ही बच्चों को मार डाला

स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाई खुद की पार्टी

स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद अपनी खुद की पार्टी बना ली। उनकी बेटी जुड़ी हुई है भारतीय जनता पार्टी से। उनकी बेटी वर्तमान में बदायूं से सांसद हैं और टिकट के लिए प्राथमिकता जता रही थी, परंतु टिकट उसे नहीं मिला। वर्तमान में चर्चा है कि पिता एक अलग पार्टी बनाने का सोच रहे हैं चुणाव मैदान में, जबकि उनकी बेटी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं।

वहीं उनका बेटा उत्कर्ष कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। लोग कह रहे हैं कि एक ही परिवार में ऐसा अंतर-विरोध होना सही नहीं है। सोशल मीडिया पर भी लोगों द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य के परिवार पर विभिन्न टिप्पणियाँ की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: UP News: हाईवे पर खड़े डंपर में घुसी रोडवेज, बस के उड़ गए परखच्चे.. सात यात्री घायल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox