होम / UP Politics: कानून व्यवस्था में सरकार पूरी तरह विफल, अखिलेश ने योगी सरकार पर लगाए आरोप

UP Politics: कानून व्यवस्था में सरकार पूरी तरह विफल, अखिलेश ने योगी सरकार पर लगाए आरोप

• LAST UPDATED : April 19, 2023

UP Politics: प्रदेश में निकाय चुनाव चल रहे है। ऐसे में सभी पार्टियां लोगों को अपने-अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। वहीं मुख्य विपक्षी दल सपा ने सरकार पर जमकर प्रहार किया है। उन्होंने कल एक कार्यक्रम मे कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इस सरकार ने आम जनता का भरोसा खो दिया है। सरकार की कार्यशैली ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। वहीं कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने सरकार पर जमकर हमला किया।

प्रदेश में अपराधी बेखौफ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी पहले कभी इतना बेखौफ नहीं थे। भाजपा राज में दिनदहाड़े सड़क पर हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश में अपराधी अपराध है। हर वर्ग डरा और सहमा हुआ है। खुद भाजपा नेता अब मानने लगे है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

उन्होंने कहा कि जालौन के एट में परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्नाव में जेल से छूटते ही बलात्कारियों ने रेप पीड़िता के घर को तोड़ा और फिर जला दिया, रेपीड़िता के साथ साथ उसकी 7 माह की बच्ची भी झुलस गई। प्रदेश में कहीं छात्राओं के साथ छेड़खानी तो कहीं, बलात्कार और कहीं हत्या की खबरें हर दिन देखने को मिल रही हैं।

प्रशासन की कार्य प्रणाली संदिग्ध

सपा ने सरकार प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुलिस अपना काम ठीक ढंग से नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली संदिग्ध है। जनता का पुलिस पर भरोसा नहीं है। भाजपा सरकार में लोगों ने न्याय की उम्मीद छोड़ दी है। सत्ता संरक्षित गुंडों और अपराधियों के सामने पुलिस नतमस्तक है। जनता भाजपा के जंगलराज से परेशान हो चुकी है। छल-बल- धन और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के जरिए सत्ता में काबिज हुई भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता और आम आदमी की कोई चिंता नहीं है।

Also Read: UP Politics: BSP ने लिया बड़ा फैसला, इस पूर्व विधायक को दिखाया बाहर का रास्ता, जानिए वजह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox