होम / UP Politics: महंगाई और बेरोजगारी ही बीजेपी सरकार की पहचान, अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना

UP Politics: महंगाई और बेरोजगारी ही बीजेपी सरकार की पहचान, अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना

• LAST UPDATED : June 2, 2023

India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर प्रहार किया है. उन्होंन कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की पहचान है। गरीबों, पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा का सबसे बड़ा हथियार झूठ का सहारा है। संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। इसलिए लोकसभा के चुनाव में भाजपा को पराजित किया जाना बहुत जरूरी हो गया है। दरअसल आज सपा प्रमुख सोनभद्र और मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

हर स्तर पर मजबूत रहे: अखिलेश

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि “नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करने के बाद भी वह अधिकांश क्षेत्रों में पराजित हुई। नगर निगम के चुनाव में जमकर धांधली की गई। भाजपा सरकारी संसाधनों से चुनाव को प्रभावित करती है।” आगे उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार जनता के हित में कोई काम नहीं कर रही है। निष्क्रियता और अकर्मण्यता उसका स्वभाव है। आदिवासी बहुल क्षेत्र में कोल, बिंद, गोंड, सियार, निषाद, खरवार जातियां है उनके उन्नयन व विकास के लिए कुछ नहीं हो रहा है। जमीन के पट्टे के आवंटन में धांधली की शिकायतें हैं। जो काम समाजवादी सरकार में हो रहे थे उन्हें भी बर्बाद कर दिया गया है या रोक दिया गया है। भाजपा सरकार आदिवासियों के साथ छलावा कर रही है।”

जनता के हित में सपा ने ही किए काम: अखिलेश

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि “विकासोन्मुखी नीतियां समाजवादी पार्टी ही लागू करती है। समाज के प्रत्येक वर्ग का इसमें प्रतिनिधित्व है। भाजपा जहां नफरत ओर समाज को बांटने का काम करती है वहीं समाजवादी पार्टी समाज को जोड़ने तथा सद्भावना के प्रसार पर बल देती है। भाजपा की कुनीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। अब उसके सब्र का बांध टूट रहा है। सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करके ही मानेगी।”

Also Read:

UP Politics: ‘विदेशी भूमि पर राहुल गांधी कर रहे देश को बदनाम, देशावासियों से मांगे माफी,’ डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कांग्रेस पर बोला हमला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox