होम / UP Politics: मैनपुरी सपा सांसद डिंपल यादव ने दिए कई बड़े बयान, जाने पूरी खबर

UP Politics: मैनपुरी सपा सांसद डिंपल यादव ने दिए कई बड़े बयान, जाने पूरी खबर

• LAST UPDATED : August 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),UP Politics: अमर मणि त्रिपाठी की रिहाई पर बोले डिंपल यादव निराशाजनक स्थिति है। उत्तर प्रदेश मे महिलाओं की गुजरात में भी कुछ इसी तरीके का आया था। जो लोग आरोपी थे उनको रिहा किया गया था। भाजपा के लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया था। बहुत ही अलग तरीका है। जिनसे देश गुजर रहा है। पूरे देश में महिलाओं के लिए एक अलग तरीके का मैसेज दिया जा रहा है।

सपा सांसद सफीकुर वर्क रहमान के बयान पर डिंपल का समर्थन

हमारा कोई भी दुश्मन नहीं है हम लोग हिंदू हैं। हिंदू धर्म का जो सनातन धर्म है सनातन धर्म में कोई दुश्मन नहीं होता है। मुझे खुशी है कि उन्होंने यह बात कही।

अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई पर बोली डिंपल यादव

बहुत ही निराशाजनक है, उत्तर प्रदेश में महिलाओं की गुजरात में भी इसी तरीके का किस्सा आया था। जो लोग आरोपी थे उनको रिहा किया गया था और भाजपा के लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया था बहुत ही अलग परिस्थितियों है जिससे भारत आज गुजर रहा है। एक अलग तरीके का मैसेज दिया जा रहा है पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ उनको जो छोड़ा जा रहा है मैं समझता हूं ठीक नहीं है।

ओम प्रकाश राजभर द्वारा दिए गए बयान पर बोली डिंपल यादव

ओम प्रकाश राजभर ने अभी खाली में उन्होंने चंद्रयान पर क्या टिप्पणी की है सबको पता चल जाएगा कि ओमप्रकाश राजभर की खुद की अंडरस्टैंडिंग क्या है। मामलों को लेकर वह सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए इस तरीके के बयान देते हैं।

स्वास्थ्य विभाग को लेकर बोली डिंपल यादव

कैग रिपोर्ट के अंतर्गत बताया गया है कि बहुत सारे लोग जो मर चुके हैं। उनके अगेंस्ट में भी करोड़ों रुपए की राशि निकाली गई है। बहुत बड़ा यह घोटाला है। बहुत बड़े-बड़े घोटाले अभी और सामने आएंगे। यह 5 किलो राशन देकर लोगों को सीमित रखना चाहते हैं। यह लोगों में फूट कराते हैं और उनके शासन करने की नीति रहती है।

भाजपा सांसद गौतम गंभीर द्वारा मणिपुर की घटना पर बोली डिंपल यादव

मैं समझता हूं उनमें हिम्मत थी जो उन्होंने प्रखर होकर अपनी बात रखी है। संसद में मणिपुर के दो सांसद थे उनको तो बोलने तक की अनुमति नहीं दी गई। आप समझ सकते हैं कि उनको कितना दुख और पीड़ा रही होगी। यह बहुत ही संवेदनहीन सरकार है यह किसी का दुख दर्द नहीं समझती है। यह केवल वोट बटोरने की राजनीति करती है यह चुनाव जो है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का संविधान बचाने का चुनाव है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के बयान डिंपल यादव ने क्या कहा

रिकॉर्ड ना करने के लिए बोलते हुए कहा की सभी जानते हैं कि भाजपा में कितना बड़ा परिवार बाद हे घटना का जिक्र करते हुए एक घटना का जिक्र करते हुए क्विट इंडिया मूवमेंट के प्रदर्शन के दौरान सभी सांसदों को तख्तियां पकड़ाई गई। उनके हाथ में परिवार बाद वाली तख्ती आ गई तो उन्होंने कहा कैसे तुरंत चेंज करो मुझे करप्शन वाली तख्ती दो मैं समझती हूं कि परिवार बाद है। यह सब आंखों पर पट्टी बांधने के लिए ऐसा कहते हैं भाजपा वाले हमारे आइडेंटिटी को खत्म करना चाहते हैं। जबकि, उनकी पूरी पार्टी में परिवारवाद है और दूसरों पर उंगली उठाते हैं ।

इंडिया गठबंधन नाम के एडवांटेज पर बोली की जाहिर हे नाम का इंडिया नाम ताकत तो है गठबंधन की और जो भी इस गठबंधन में रीजनल पार्टी है वह काफी स्ट्रॉन्ग है। अपने-अपने क्षेत्रों में और जब यह सभी पार्टी एक साथ एक मंच पर आई है तो इंपैक्ट तो पड़ेगा ही और इंडिया नाम का भी बड़ा इंपैक्ट है खास तौर से युवाओं में चाहे वह शहरी क्षेत्र का हो या गांव क्षेत्र का।

ALSO READ: Sanjay Nishad Viral Photo: संजय निषाद के पैर दबवाने वाले फोटो पर कांग्रेस ने खेला सियासी खेल, BJP ने इस तरह किया पलटवार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox