होम / UP Politics: उत्तर प्रदेश का बनेगा नया विधान भवन, अध्यक्ष सतीश महाना ने बताई ये तारीख 

UP Politics: उत्तर प्रदेश का बनेगा नया विधान भवन, अध्यक्ष सतीश महाना ने बताई ये तारीख 

• LAST UPDATED : March 4, 2023

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना(Assembly Speaker Satish Mahana) ने शुक्रवार को बताया कि 18वीं विधानसभा (2022-2027) के दौरान ही नए विधान भवन में सदन की कार्यवाही का संचालन किया जाएगा। प्रदेश में विधानसभा की कार्यवाही 10 मार्च तक होनी थी लेकिन एक सप्ताह पहले ही इसे अब अनिश्चित काल के लिए शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा की डिजिटल गैलरी भी पूरी तरह तैयार है। इसमें इसका पूरा इतिहास बताया गया है। इसमें विधानसभा के बारे में पूरा विवरण भी देखने को मिलेगा। यह डिजिटल लाइब्रेरी होली के बाद सबको देखने को मिल सकेगी।

खबर में खास:

  • विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने क्या कहा?
  • इस बजट सत्र में कितना दिन चला सदन

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने क्या कहा?

शुक्रवार को विधानसभा में महाना ने बताया कि,”मुख्यमंत्री जी ने विधानसभा का नया स्वरूप को बनाने के लिए कहा है, और संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि 18वीं विधानसभा के दौरान ही आप लोग नई निर्मित विधानसभा में एक सत्र करेंगे। विधानसभा बनाने का प्रावधान बजट में किया गया है।” उन्होंने ये भी कहा, ”इस सत्र में ही नई नियमावली लाई जाती पर अभी उसमें कुछ और सुधार की जरूरत है। अगले सत्र में नई नियमावली आ जाएगी, जिसे हम लागू करेंगे।”अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को होली की बधाई दी और कहा कि मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता है कि यह सदन 11 दिन चला और 18वीं विधानसभा के गठन के बाद यह चौथा सत्र है।

इस बजट सत्र में कितना दिन चला सदन

अध्यक्ष महाने ने कहा कि तीन सदनों में एक मिनट का भी स्‍थगन नहीं हुआ लेकिन अबकी बार 36 मिनट का स्‍थगन किन्हीं कारणों की वजह से हुआ। आप सबके सहयोग से कुल 83 घंटों से ज्यादा यह सदन चला। अध्यक्ष ने इसके लिए सभी सदस्यों, विशेष रूप से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ(Chief Minister Yogi Adityanath) और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) को धन्यवाद दिया।गौरतलब है कि बैठक के बाद 20 फरवरी से सदन की कार्यवाही शुरू हुई थी। इसे बीच में होली के अवकाश के बाद 10 मार्च तक संचालन करना था लेकिन शुक्रवार को ही सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

Raju Pal Murder: राजू पाल हत्याकांड का ये आरोपी 18 साल से है फरार, प्रशासन ने कर ली घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी; बड़ी संख्या में हथियार बरामद

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox