होम / UP Politics: खेलो इंडिया कार्यक्रम पर सपा प्रमुख ने साधा निशाना, बोले, ‘खिलाड़ियो के प्रति सरकार इमानदार नहीं’

UP Politics: खेलो इंडिया कार्यक्रम पर सपा प्रमुख ने साधा निशाना, बोले, ‘खिलाड़ियो के प्रति सरकार इमानदार नहीं’

• LAST UPDATED : May 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: खेलो इंडिया कार्यक्रम के तीसरे संस्करण के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया। उन्होंने इस कार्यक्रम में खिलाड़ियो के प्रति अपनी बातों को रखा। वहीं इस कार्यक्रम पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा है।

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने खेल और खिलाड़ियों की उपेक्षा की है। केन्द्र की नौ साल और प्रदेश की 6 साल के कार्यकाल में भाजपा ने खेलों के आधारभूत ढ़ाचें के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक भी राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम नहीं बनाया, अब सामने लोकसभा चुनाव देखकर खिलाड़ियों की भावनाओं को छलने के लिए खेलो इण्डिया का आयोजन का दिखावा कर रही है।

खेलो इंडिया भाषणों तक सीमित

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार वास्तव में खिलाड़ियो के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में खेलों इण्डिया भाषणों और जुमलों तक सीमित है। सरकार ने प्रदेश में न तो खेल सुविधाएं बढ़ायी और न खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं दी। झूठे प्रचार प्रसार और दिखावा करने के लिए इवेंट मैनेजमेंट किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल के केवल भ्रष्टाचार का खेल खेला है। खेलो इण्डिया कार्यक्रम कराने के लिए भाजपा सरकार का अपना कोई इन्फ्रासट्रक्चर नहीं विकसित किया। इसीलिए सरकार को यह कार्यक्रम बीबीडी विश्वविद्यालय में कराना पड़ा।

सपा के समय के विकास कार्यों को सरकार ने रोका

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय खेल के विकास के लिए जो काम हो रहे थे उसे भी भाजपा सरकार ने रोक दिया। समाजवादी सरकार में लखनऊ में इकाना अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया गया। चक गंजरिया सिटी में स्पोर्ट्स सुविधाओं के लिये इकाना स्पोर्ट्स सिटी की स्थापना की गयी। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण कराया गया।

Also Read:

New Parliament Building: विपक्ष को अचानक क्या हो गया, जब मैने राष्ट्रपति को वोट दिया तब तो…, OP Rajbhar की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox