होम / UP Politics: ‘सवाल महंगाई पर करो जवाब तमंचा मिलता है’, अखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशाना

UP Politics: ‘सवाल महंगाई पर करो जवाब तमंचा मिलता है’, अखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशाना

• LAST UPDATED : May 2, 2023

India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सहारनपुर में चुनाव प्रचार किया। सपा प्रमुख ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी अन्दर ही अन्दर भाजपा से मिली हुई है। चुनाव में बसपा से सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर और डॉ0 राममनोहर लोहिया के विचारों और सिद्धांतों पर चलते हुए सभी लोगों को साथ लेकर चल रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता बीजेपी को समझ गई है। इस बार निकाय चुनाव में बीजेपी को बाहर का रास्ता लोग दिखाएंगे।

सहारनपुर में अखिलेश का मेगा रोड शो

सहारनपुर में मेयर प्रत्याशी नूर हसन मलिक के समर्थन में रोड-शो के बाद आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में सपा प्रमुख ने चुन चुन कर बीजेपी पर वार किया। उन्होंने कहा कि “भाजपा के लोग नफरत फैलाने और हिन्दू-मुस्लिम तथा समाज को लड़ाने की राजनीति कर रहे हैं। इनके पास जनता को बताने के लिए खुद का कोई काम नहीं है। भाजपा सरकार ने नगरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को रोक दिया।”

पूर्व सीएम ने कहा कि “भाजपा सरकार ने शहरों में जन सुविधाएं तक नहीं दे सकी। स्मार्ट सिटी के नाम पर धोखा दिया है। शहरों की स्मार्ट सिटी में कोई जन सुविधा नहीं है। स्मार्ट सिटी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार और लूट हुई है। शहरों में कूड़ा, गंदगी है नालियां और नाले भरे पड़े हैं। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है।”

सीएम करते हैं तमंचे की बात

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम के तमंचे वाले बयान पर कहा कि “यह चुनाव शहरी क्षेत्रों में साफ सफाई और जनता की सुविधाओं के लिए है। लेकिन मुख्यमंत्री जी तमंचे की बात करते हैं। मुख्यमंत्रीजी से सफाई, ट्रैफिक, जनसमस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई पर सवाल करो तो जवाब तमंचा मिलता है। ऐसे मुख्यमंत्री जी से क्या उम्मीद की जा सकती है।” उन्होंने कहा कि “प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश में हर दिन महिलाओं और बेटियों के साथ घटनाएं हो रही है। व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। मुख्यमंत्रीजी दूसरों को माफिया बताते है, अगर वे स्वयं के मुकदमे वापस न लेते तो उनकी चार्टशीट बहुत लम्बी होती।”

Also Read:

UP Nikay Chunav: अखिलेश यादव और चंद्रशेखर रावण की संयुक्त प्रेसवार्ता, सहारनपुर में रोड शो कर सपा के पक्ष में मांगा वोट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox