होम / UP Politics: BJP ने SP पर बोला करारा हमाला, वीडियो जारी कर समझाया समाजवादी पार्टी की ABCD, सियासत तेज

UP Politics: BJP ने SP पर बोला करारा हमाला, वीडियो जारी कर समझाया समाजवादी पार्टी की ABCD, सियासत तेज

• LAST UPDATED : May 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: बीजेपी (BJP) ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर करारा हमला बोला है। निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) से ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने सपा पर ये प्रहार किया है। बीजेपी ने आज सुबह एक वीडियो शेयर किया है जिसमे उन्होंने कहा कि आइए सुनते हैं सपा की ABCD, इसके बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है।

इससे पहले भी प्रदेश में वीडियो के द्वारा राजनीति का जा चुकी है। इससे पहले बीजेपी ने निकाय चुनाव के पहले चरण से पहले वीडियो जारी किया था। जिसमे अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया था। उसमे कहा गया था कि प्रदेश के गुंडे माफिया अखिलेश को बुला रहे हैं। इसके जवाब में सपा की ओर से भी वीडियो जारी किया था। जिसमे कहा गया था कि अस बार प्रदेश में सपा का झंडा लहराने जा रहा है। हालांकि इस वीडियो वाले वार पलटवार से सियासत काफी गरमा गई थी। लेकिन एक बार फिर निकाय चुनाव के दूसरे चरण से ठीक एक दिन पहले बीजेपी ने वीडियो जारी कर सपा पर हमला बोला है।

निकाय चुनाव से पहले जारी किया गया वीडियो

बीजेपी ने निकाय चुनाव से पहले ही एक वीडियो जारी किया है जिसमे सपा पर हमला किया गया है। इस वीडियो के माध्यम से बीजेपी ने सपा को अंग्रेजी शब्दकोश के ए से जेड कर परिभासित किया है। वहीं इस वीडियो के पलटवार में सपा ने भी बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। सपा ने भी अपने ट्वीटर हैंडल से वीडियो जारी कर बीजेपी में शासन में हुए अपराधों को गिनाया है।

चुनाव से पहले वीडियो वाली राजनीति

चुनाव से ठीक एक दिन पहले सपा बीजेपी के बीच वीडियो वाली राजनीति शुरू हो गई है। आज प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे है। तो वहीं प्रदेश में कल 9 मंडलों के 38 जिलों में वोटिंग होनी है। ऐसे में दोनों पार्टियों ने आपस में वार पलटवार किया है। इससे पहले बीजेपी ने निकाय चुनाव के पहले चरण से पहले वीडियो जारी किया था। जिसमे अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया था। उसमे कहा गया था कि प्रदेश के गुंडे माफिया अखिलेश को बुला रहे हैं। इसके जवाब में सपा की ओर से भी वीडियो जारी किया था। जिसमे कहा गया था कि अस बार प्रदेश में सपा का झंडा लहराने जा रहा है। प्रदेश में इस समय राजनीतिक हलचल तेज है।

Also Read:

Amethi News: सपा विधायक की थाने में गुंडई, पुलिस के सामने ही BJP नेता के उपर बरसाए घूसे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox