होम / UP Rain: यूपी में हुई मानसून की एंट्री, कई जगहों पर हुई झमाझम बारिश

UP Rain: यूपी में हुई मानसून की एंट्री, कई जगहों पर हुई झमाझम बारिश

• LAST UPDATED : June 18, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Rain:  झांसी में सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज़ बदला और दोपहर होते-होते आसमान में काले बादल छाए, जिसके बाद तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई।

तापमान 45 डिग्री से ज़्यादा

भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। सूरज अपने प्रचंड गर्मी पर है और प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 45 डिग्री से ज़्यादा है। इसी बीच प्रदेश के एक जिले से बारिश की खबर आई है।

ये भी पढ़ें: 4 लाख फ्लैट का किराया, झाड़ू पोछा के हजारों रुपये, यहां रहना बहुत महंगा

यहां सोमवार को अचानक मौसम बदल गया और कई जगहों पर आंधी और बारिश से राहत मिली। सोमवार की सुबह हर दिन की तरह यूपी के झांसी में चिलचिलाती धूप निकली और तेज गर्म हवाएं चल रही थीं।

लेकिन, दोपहर होते-होते अचानक मौसम बदल गया और आसमान में घने बादल छाने लगे। इसके बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी के कारण कई जगह पेड़ गिर गए और होर्डिंग्स भी फट गए। जिसके बाद ऐसा लगा मानो यूपी में मानसून आ गया हो।

UP Rain: तेज़ बारिश और आंधी

झांसी में दोपहर 2 बजे के बाद मौसम बदलने लगा। जिसके बाद करीब 3:15 बजे से कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। करीब 20 मिनट तक बारिश हुई, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़ गिर गए और होर्डिंग्स फट गए। मौसम विभाग के अनुसार यह बारिश मानसून की एंट्री नहीं है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तेज गर्मी और धूप के कारण वातावरण में नमी बनी, जिसके कारण अक्सर बादल बनते हैं।

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी ने फिर पेश की मिसाल, CM Yogi के निर्देश पर न सड़कों पर पढ़ी गई नमाज न हुई प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox