होम / UP Vidhan Sabha 2022 Result : गोंडा में सातों विधान सभा सीट जीत कर बीजेपी ने कायम किया वर्चस्व

UP Vidhan Sabha 2022 Result : गोंडा में सातों विधान सभा सीट जीत कर बीजेपी ने कायम किया वर्चस्व

• LAST UPDATED : March 10, 2022

इंडिया न्यूज, गोंडा:

UP Vidhan Sabha 2022 Result  गोड़ा में भाजपा ने सातों विधान सीट जीत कर वर्चस्व स्थापित कर दिया। कटरा बाजार विधानसभा सीट से बावन सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई। वहीं, तरबगंज में भाजपा विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने देवीपाटन मंडल में सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

सबसे पहले विनय द्धिवेदी ने जीत दर्ज की UP Vidhan Sabha 2022 Result

चुनाव परिणाम आने पर सबसे पहले मेहनौन विधानसभा सीट से प्रत्याशी व विधायक विनय द्वविवेदी ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला को 23218 मतों से पराजित किया। गोंडा सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी व विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने नजदीकी मुकाबले में 6699 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने सपा प्रत्याशी सूरज सिंह को हराया।

बावन सिंह ने लगाई जीत की हैट्रिक UP Vidhan Sabha 2022 Result

कटराबाजार सीट से भाजपा प्रत्याशी व विधायक बावन सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे को 18615 मतों से पराजित किया। मनकापुर से भाजपा प्रत्याशी व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने एक बार फिर विजय पताका फहराई। उन्होंने सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक रमेश गौतम को 42396 वोट से पराजित किया। तरबगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी व विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने बड़ी जीत दर्ज की।

उन्होंने सपा प्रत्याशी रामभजन चौबे को 53616 वोट से हराया। गौरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व विधायक प्रभात वर्मा ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा प्रत्याशी संजय सविता विद्यार्थी को 23239 वोट से हराया। कर्नलगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को 35256 मतों से हराया।

Read  More : UP Vidhan Sabha Election Result : योगी आदित्यनाथ एक लाख वोट से जीते, बलिया से सपा के कद्दावर नेता रामगोविंद चौधरी हारें

Read  More : UP Vidhan Sabha Election Result : भाजपा छोड़ने से चर्चा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी हार गए चुनाव

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox