होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने कहा, अपराध और भ्रष्टाचार मामले में बसपा और सपा एक जैसे

UP Vidhan Sabha Election 2022 : भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने कहा, अपराध और भ्रष्टाचार मामले में बसपा और सपा एक जैसे

• LAST UPDATED : February 16, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022  भाजपा की फायर ब्रांड नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती उन्नाव में सीधे तौर पर सपा और बसपा पर निशाना साधा और कहा कि बसपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई तो भ्रष्टाचार को बड़ा और अपराध को छोटा भाई बनाया। जब अखिलेश की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो अपराध को बड़ा और भ्रष्टाचार को छोटा बना लिया। लेकिन योगी के शासन में अपराधी और माफिया जेल गए, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया गया। वह सदर प्रत्याशी पंकज गुप्ता के समर्थन में बिधनू बाजार में जनसभा को संबोधित कर रही थी।

अपराध से अर्जित संपत्ति पर बुलडोजर चलाया UP Vidhan Sabha Election 2022

उमा भारती ने कहा कि योगी ने सत्ता संभाली तो उन्होंने अपराधियों, माफिया को जेल भेज अपराध से अर्जित संपत्ति पर बुलडोजर चलाने का काम किया है। आज अपराधी थर थर कांप रहे हैं। आप लोग सुख, शांति तथा निर्भय होकर तभी रह पाएंगे जब पुन: प्रदेश में योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव राष्ट्रवाद की राजनीति की है हमारे नेता मोदी-योगी श्रीराम लला और हनुमानगढ़ी में माथा टेकने वाले हैं।

Also Read : Gangdwar Took a Grand Shape : गंगद्वार ने लिया भव्य आकार, स्नान के बाद सीधे बाबा दरबार

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox