होम / UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सपा पर साधा निशााना, कहा सपा के ज्यादातर सांसद व विधायक अपने ही परिवार से होते हैं

UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सपा पर साधा निशााना, कहा सपा के ज्यादातर सांसद व विधायक अपने ही परिवार से होते हैं

• LAST UPDATED : February 17, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022  भाजपा के राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने वीरवार को समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि सपा में परविारवाद है। यहां ज्यादातर सांसद व विधायक अपने ही परिवार से होते हैं। पिता के बाद पुत्र, पुत्र के बाद पोता, यही चलता है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पांच साल में एक भी दंगा नहीं होने दिया। डबल इंजन सरकार आगे चले तो बचे काम व अन्य संकल्पों पर भी काम होगा। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट तय करेगा कि प्रदेश में दंगा होगा या कानून का डंका बजेगा। यह आपको ही तय करना है।

विभाजनकारी सवालों के जवाब मतदाता देंगे UP Vidhan Sabha Election 2022

भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के चुनाव में सारे देश की रुचि रहती है। यहां विपक्षियों ने तमाम विभाजनकारी प्रश्न खड़े किए जिसका जवाब मतदाता देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पीड़ित, शोषित, वंचित सभी के विकास के लिए काम किया है। बीतें वर्षों में जो वर्ग मुख्य धारा से छूट गए थे उनको भी बराबर में लाकर खड़ा किया है।

Also Read : Shah Taunt on Mulayam Campaign : मुलायम के प्रचार पर शाह का तंज, सपा प्रमुख अखिलेश पर बोला हमला

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox