होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, यूपी में भाजपा के दिग्गज होंगे चुनाव मैदान में,सीएम योगी समेत उपमुख्यमंत्री भी उतरेंगे चुनाव मैदान में

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, यूपी में भाजपा के दिग्गज होंगे चुनाव मैदान में,सीएम योगी समेत उपमुख्यमंत्री भी उतरेंगे चुनाव मैदान में

• LAST UPDATED : January 13, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। वह पूरी ताकत से मैदान में हैं। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही नहीं उनके दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव भी मैदान में उतर सकते हैं। योगी जहां अयोध्या से ताल ठोककर आसपास की लगभग तीन चार दर्जन सीटों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।

दूसरी बार सत्ता में आने की हो रही है कोशिश UP Vidhan Sabha Election 2022

उत्तर प्रदेश की लगभग साढ़े तीन दशक की परंपरा को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में जुटी भाजपा मुद्दों और चेहरों का ऐसा सामंजस्य बिठाना चाहती है, जो बड़े क्षेत्र को विश्वसनीय ढंग से प्रभावित कर सके। वैसे इस पूरी रणनीति का दूसरा पहलू यह भी है कि इससे सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी चुनाव लड़ने का दबाव बनेगा। वह कौन-सी सीट चुनते हैं, यह भी रोचक होगा। ध्यान रहे कि वर्तमान में वह आजमगढ़ से सांसद हैं।

172 नामों पर हो गई है चर्चा UP Vidhan Sabha Election 2022

केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि भाजपा मुख्यालय में 172 नामों पर चर्चा हो गई है लेकिन सूत्रों का कहना है कि सभी नाम अभी घोषित नही किए जाएंगे। दरअसल साथी दलों के साथ भी चर्चा पूरी होने तक ऐसे नाम रोके जा सकते हैं जिन क्षेत्रों में सहयोगी दलों की भी रुचि हो।

Also Read :  UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, समाजवादी पार्टी ने जारी की 29 प्रत्याशियों की पहली सूची, इसमें राष्ट्रीय लोकदल के 19 समाजवादी पार्टी के 10 प्रत्याशी

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox