होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बरेली का कार्यक्रम रद

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बरेली का कार्यक्रम रद

• LAST UPDATED : January 21, 2022

इंडिया न्यूज, बरेली:

UP Vidhan Sabha Election 2022 रुहेलखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान सपा की चुनौती को देखते हुए भाजपा अपने सारे दांव आजमा रही है। भाजपा के बड़े नेता का बरेली में घर-घर जाकर प्रचार करने का कार्यक्रम था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बरेली में घर-घर मतदाताओं से संपर्क साधने का कार्यक्रम तय था। लेकिन किन्हीं कारणों से ऐन मौके पर इसे रद कर दिया गया।

UP Vidhan Sabha Election 2022 पहले राउंड में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मतदान के बाद रुहेलखंड में चुनाव होना है। यह क्षेत्र भाजपा संगठन के हिसाब से ब्रज क्षेत्र का हिस्सा है लेकिन रुहेलखंड की राजनीतिक रुझान थोड़ा अलग है। ब्रज के मथुरा और आगरा में सपा अपनी स्थापना के बाद से ही एकाध सीट पर खाता ही खोल सकी है लेकिन यहां बदायूं सपा की दृष्टि से मजबूत रहा है। इसका प्रभाव बरेली की कुछ सीटों तक पड़ने लगता है। साथ ही यहां मुस्लिमों में आला हजरत दरगाह का प्रभाव है। इसके तौकीर मियां पहले ही काग्रेस को समर्थन दे चुके हैैं।

Read More: UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले – हमने जो कहा वोह कर के दिखा दिया, सीएम ने लांच किया नया गीत

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox