होम / UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, बरेली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी का भव्य रोड शो शुक्रवार को

UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, बरेली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी का भव्य रोड शो शुक्रवार को

• LAST UPDATED : December 30, 2021

इंडिया न्यूज, बरेली:
UP Vidhan Sabha Election 2022 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जन विश्वास यात्रा में किला क्रासिंग के पास से शामिल होंगे। इसके बाद शहर में उनका रोड शो निकलेगा। रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने की भी संभावना है। अगर वह देर से पहुंचे तो कुतुबखाना पर रोड शो में शामिल होंगे। जन विश्वास यात्रा के स्वागत के लिए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं ने तैयारी की है।


जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत होगा UP Vidhan Sabha Election 2022

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर पाठक ने बताया कि 31 दिसंबर को बरेली में जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत होगा। इसको लेकर पार्टी के सारे कार्यकर्ता जी जान से लगे हुए हैं। गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए तैयार हैं। इसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे। शहर में विभिन्न स्थानों पर भव्य द्वार बना कर रोड शो का स्वागत किया जाएगा। हर वार्ड को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

UP Vidhan Sabha Election 2022 शहर में लगभग 20 स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान नगर विधायक डा. अरुण कुमार, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आवंला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा, प्रतेश पांडे, देवेंद्र जोशी, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।

Read More: UP Vidhan Sabha Election 2022 : मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया, यूपी में तय समय पर होंगे चुनाव

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox