होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, लखनऊ में सपा ने कईयों पर भरोसा जताया और कईयोें के काट दिए टिकट, लखनऊ की 6 सीटों पर उम्मीदवार तय किए

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, लखनऊ में सपा ने कईयों पर भरोसा जताया और कईयोें के काट दिए टिकट, लखनऊ की 6 सीटों पर उम्मीदवार तय किए

• LAST UPDATED : February 1, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को लखनऊ की 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए। जारी की लिस्ट में कईयों पर पार्टी ने भरोसा जताया तो कईयों के टिकट काट दिए। हालात यह रहे कि सपा ने 2017 का चुनाव हारने वाले गोमती यादव और पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा और अनुराग भदौरिया पर भरोसा करते हुए दोबारा मौका दिया है। वहीं लखनऊ पश्चिम से पूर्व विधायक रेहान नईम का टिकट काट दिया। उत्तर से पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र का टिकट काटा गया।

बक्शी का तालाब से दिया गोमती यादव को टिकट UP Vidhan Sabha Election 2022

समाजवादी पार्टी ने बख्शी का तालाब से गोमती यादव को टिकट दिया है। लखनऊ पश्चिम से बसपा छोड़कर आये अरमान खान को उतारा गया है। इस सीट पर अरमान खान 2017 में बसपा से लड़े थे। इसी तरह लखनऊ उत्तर से पूजा शुक्ला को टिकट दिया गया है।

UP Vidhan Sabha Election 2022  पार्टी ने पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र का टिकट काटा है। पूजा शुक्ला ने लवि में छात्र आंदोलन के समय सक्रियता दिखाई थी। एनआरसी विरोध के कारण पूजा शुक्ला को जेल जाना पड़ा था। लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट से पार्टी ने इस बार भी अनुराग भदौरिया को टिकट दिया है। अनुराग भदौरिया 2017 के चुनाव में सपा कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस के सिम्बल पर लड़े थे और भाजपा के आशुतोष टंडन से हार गए थे।

2017 में चुनाव हार चुके हैं रविदास मेहरोत्रा UP Vidhan Sabha Election 2022

लखनऊ मध्य में पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा सपा प्रत्याशी होंगे। वह 2017 के चुनाव में इसी सीट से भाजपा के ब्रजेश पाठक से करीब पांच हजार वोटों से चुनाव हार गए थे। इसी तरह लखनऊ कैंट से सपा ने पार्षद राजू गांधी को उतारा है।इस सीट से 2017 में अपर्णा यादव लड़ी थीं लेकिन हार गई थीं।

UP Vidhan Sabha Election 2022 यहां से नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित की भी इस बार दावेदारी थी। पार्टी ने अभी सरोजनीनगर का उम्मीदवार तय नही किया है। यहां से अखिलेश यादव के परिवार से अनुराग यादव और बसपा से आये शिव शंकर सिंह शंकरी भी दावेदार हैं। मलिहाबाद से पूर्व सांसद सुशीला सरोज ने टिकट वापस किया है। इस सीट पर भी पार्टी को नया उम्मीदवार तय करना है।

Also Read : Yogi will Not Get Walkover in Elections : चंद्रशेखर ने साधा योगी पर निशाना, पांच साल के कार्यकाल पर सवाल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox