होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, आजमगढ़ में मुबारकपुर का समीकरण, उम्मीदवार कौन

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, आजमगढ़ में मुबारकपुर का समीकरण, उम्मीदवार कौन

• LAST UPDATED : January 12, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 आजमगढ़ का मशहूर मुबारकपुर विधानसभा का समीकरण चर्चा में हैं। सपा के अखिलेश यादव अपनी दावेदारी छोड़ेंगे नहीं, तो वहीं प्रसपा से गठबंधन के बाद पूर्व विधायक रामदर्शन यादव भी अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। बसपा छोड़कर सपा में आए पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली भी सपा से टिकट मांग सकते हैं। अब सपा अगर पुराने चेहरे पर दांव लगाती है तो दो की नाराजगी होना स्वाभाविक होगा। दो बार बसपा से विधायक रह चुके शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भी सपा का दामन थाम सकते हैं।

काफी कम वोटों से हारे थे अखिलेश यादव UP Vidhan Sabha Election 2022

पिछली बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश यादव की हार काफी कम मतों से रही। ऐसे में 2022 समाजवादी पार्टी अपनी गलतियों को दोहराएगी या सुधार करके बसपा से सीट छीनेगी, अभी स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता। भाजपा तो जीत से हमेशा दूर ही रही है। यहां चुनाव में जातिगत आधार पर वोट का भी प्रभाव पड़ता है। सपा से टिकट की लाइन में लगे पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रसपा से रामदर्शन यादव के अलावा अन्य कई लोग लगे हैं। बसपा से अकेले पूर्व विधायक अब्दुस्सलाम क्षेत्र में घूमकर अपना प्रचार करने में जुटे हैं।

भाजपा से भी है टिकट लेने वालों की लाइन UP Vidhan Sabha Election 2022

भाजपा से टिकट की लाइन में लगने वालों में दुर्गविजय यादव, लक्ष्मण मौर्या, हरेंद्र सिंह, श्यामसुंदर चौहान आदि का नाम चर्चा में है। कांग्रेस के दावेदारों में हाजी इफ्तेखार, जावेद मंदे, सबिया अंसारी तथा राम अवध यादव का नाम लिया जा रहा है।

Read More: Arrest Warrant Against Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी का वारंट एमपी-एमएलए कोर्ट ने किया जारी, धार्मिक भावनाएं भड़काने पर कोर्ट ने जारी किया आदेश

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox