होम / UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, मेरठ में प्रचार के लिए निकली भाजपा की बबीता फोगाट के काफिले पर हमला

UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, मेरठ में प्रचार के लिए निकली भाजपा की बबीता फोगाट के काफिले पर हमला

• LAST UPDATED : February 5, 2022

इंडिया न्यूज, मेरठ:

UP Vidhan Sabha Election 2022  मेरठ में प्रचार के लिए निकली भाजपा की स्टार प्रचारक बबीता फोगाट के काफिले पर हमला हो गया। वह मेरठ जनपद में सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव दबथुवा में जनसम्पर्क के लिए निकली थी। इस दौरान जमकर विरोध हुआ और पथराव हो गया। पथराव में कई लोग घायल हुए हैं।

काफिले पर शनिवार हुआ हमला UP Vidhan Sabha Election 2022

भाजपा की स्टार प्रचारक व इंटरनेशनल रेसलर बबीता फोगाट के काफिले पर शनिवार को दबथुआ में हमला हो गया। बताया गया कि बबीता फोगाट घर-घर प्रचार कर रही थीं। बताया जा रहा है कि जनसम्पर्क के दौरान रालोद समर्थक लाठी- डंडे लेकर उनके सामने आए और नारेबाजी करने लगे।

UP Vidhan Sabha Election 2022  इस बीच मारपीट शुरू हो गई। बताया गया कि काफिले में शामिल कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं इसके अलावा भाजपा किसान मोर्चा के नेता शनिवार को गांव दबथुआ पहुंचे तो रालोद समर्थकों ने विरोध करते हुए नारेबाजी कर दी। इस दौरान रालोद समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।सूचना पाते ही पुलिस सक्रिय हो गई है और उसने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More: Owaisi Rally Canceled in Loni: लोनी में ओवैसी की रैली रद्द, जिला प्रशासन से नहीं मिली जनसभा की इजाजत

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox