होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आगरा में किया भाजपा का प्रचार, दो सभाओं को किया संबोधित, कहा, सपा के शासन में गुंडे-माफिया के हौसले बुलंद रहते थे

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आगरा में किया भाजपा का प्रचार, दो सभाओं को किया संबोधित, कहा, सपा के शासन में गुंडे-माफिया के हौसले बुलंद रहते थे

• LAST UPDATED : February 5, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा:

UP Vidhan Sabha Election 2022 आगरा के खेरागढ़ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी में भाजपा की योगी सरकार ने विकास किया। किसान को समृद्ध और युवाओं को रोजगार दिया। वहीं सपा के राज में किस तरह गुंडे-माफिया के हौसले बुलंद रहते थे। उनका शासन सबने देखा था।

भाजपा ने हालात बदले और सुरक्षा दी UP Vidhan Sabha Election 2022

सपा के शासन के बाद भाजपा के शासन में हालात पूरी तरह बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि अब कानून का शासन है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विकास योगासन कर रहा है। 84 योगासन होते हैं। प्रदेश में विकास 83 योगासन कर रहा है। एक योगासन सपा और विपक्ष के लिए छोड़ दिया है। वह है शीर्षासन।

विकास सब को दिख रहा है UP Vidhan Sabha Election 2022

उन्होंने कहा कि प्रदेश में चौड़ी-चौड़ी सड़कों का निर्माण कराया गया। सभा में आए लोगों से पूछा कि आपको पहले की अपेक्षा सड़कों के हालात बेहतर दिखाई दे हैं या नहीं। भाजपा के शासन काल में तेजी से विकास कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि आगरा में पानी की समस्या है। सरकार ने एक योजना और शुरू की है। हर घर में नल और नल में जल। अब कोई घर नहीं बचेगा, जहां नल न हो।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कद बढ़ा है UP Vidhan Sabha Election 2022

रक्षामंत्री ने कहा कि आपने 2014 में भाजपा के नेृतत्व में केंद्र सरकार बनाई है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। 2014 से पहले दुनिया में धारणा थी कि भारत कमजोर है। आज यह धारणा बदल चुकी है। पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत जो बोलता था, दुनिया से उसे गंभीरता से नहीं लेती थी। आज भारत जो बोलता है, पूरी दुनिया गंभीरता से सुनती है। खेरागढ़ के बाद राजनाथ सिंह आगरा ग्रामीण में सभा की और भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।

Read More:  UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, कानपुर पुलिस को मिले चेकिंग के दौरान सवा सात करोड़, कानपुर पुलिस व स्टेटिक टीम की संयुक्त कार्रवाई में कैश हुआ बरामद

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox