होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, सीएम योगी ने कहा, ग्रेटर नोयड़ा में कहा पहले ध्वस्त थी प्रदेश की कानून व्यवस्था, अब है कानून का राज

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, सीएम योगी ने कहा, ग्रेटर नोयड़ा में कहा पहले ध्वस्त थी प्रदेश की कानून व्यवस्था, अब है कानून का राज

• LAST UPDATED : February 8, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: 

UP Vidhan Sabha Election 2022 यूपी विधान सभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर शोर से प्रचार कर रही हैं। मंगलवार सीएम योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोयड़ा के रबूपुरा में प्रचार के लिए आए। उन्होंने यहां पर कहा कि यूपी में पहले कानून व्यवस्था ध्वस्थ थी,अब प्रदेश में कानून का राज है।

बेटियां सुरक्षित नहीं थी, अक्सर कर्फ्यू लगता था UP Vidhan Sabha Election 2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पर अपने संबोधन में कहा कि 2017 के पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेटिया सुरक्षित नहीं थी। छोटे विवाद पर कर्फ्यू लग जाता था। जब से भाजपा सरकार बनी है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के साथ-साथ जेवर में बड़ा एयरपोर्ट स्थापित हो रहा है। देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क जेवर में भाजपा सरकार बना रही है। डिजिटल इंडिया के सपने को साकार किया जा रहा है।

बड़े-बड़े डाटा सेंटर जेवर में स्थापित होंगे UP Vidhan Sabha Election 2022

सीएम ने कहा कि देश के बड़े-बड़े डाटा सेंटर जेवर में स्थापित होंगे। 2017 के पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। अब मुंबई के तर्ज पर सबसे बड़ी फिल्म सिटी ग्रेटर नोएडा के जेवर में बनने जा रही है। गरीब कल्याणकारी योजना के माध्यम से हर गरीब को घर उपलब्ध कराया है। 9 करोड़ गरीबों को स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया है। 15 करोड़ लोगों को कोरोना काल में निशुल्क राशन दिया गया है।

सपा की सरकार में पश्चिमी यूपी को बिजली नहीं मिलती थी UP Vidhan Sabha Election 2022

वैक्सीन ने कोरोना से लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है। जिन लोगों ने वैक्सीन का विरोध किया था चुनाव में उनको मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस गाड़ी पर लगा हो सपा का झंडा समझ लो उसके अंदर बैठा है कोई गुंडा। सपा की सरकार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश डार्क जोन घोषित कर दिया जाता था बिजली भी नहीं मिलती थी।

Read More: Supreme Court Refuses to Grant Bail to Azam Khan: आजम खान की नहीं मिली चुनाव प्रचार के लिए जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की याचिका

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox