होम / UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, कांग्रेस की एक पोस्टर गर्ल भाजपा में हो गई शामिल

UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, कांग्रेस की एक पोस्टर गर्ल भाजपा में हो गई शामिल

• LAST UPDATED : February 12, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: UP Vidhan Sabha Election 2022 यूपी विधान सभा चुनाव के लिए पहले फेस की वोटिंग हो चुकी है। उधर कांग्रेस में पार्टी छोड़ने का सिलसिला  बना हुआ है। पार्टी की एक और पोस्टर गर्ल ने पार्टी को छोड़ कर भाजपा को ज्वाइंन कर लिया है।

कांग्रेस का नारा है कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं की चार पोस्टर गर्ल में से तीन भाजपा की सदस्यता ले चुकी हैं। कांग्रेस के 403 में से 40 प्रतिशत यानी करीब 180 महिला प्रत्याशी मैदान में उतारने की घोषणा के बाद भी महिला नेता कांग्रेस को छोड़ रही हैं।

पल्लवी सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ली UP Vidhan Sabha Election 2022

लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। भाजपा में शामिल होने वाली पल्लवी सिंह कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल हैं। उनको भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पाटी की सदस्यता दिलाने के साथ भाजपा का पट्टा भी पहनाया।

पल्लवी सिंह को भाजपा में शामिल कराने के बाद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस के गुलाबी पोस्टर में चार बहनों के चित्र लगे थे। जिसमें से तीन तो भाजपा में आ चुकी हैं। कांग्रेस के पोस्टर से दो तिहाई लोग को भाजपा में आ गए हैं।

Also Read : Akhilesh Yadav Gave Clarification in Unnao Case: उन्नाव मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी सफाई, बोले- हत्यारोपी से नहीं है कोई नाता, 4 साल पहले हो चुका है फतेह बहादुर सिंह का देहांत

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox