होम / UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, राहुल गांधी करेंगे सभाएं, प्रियंका गांधी गोरखपुर और देवरियां में करेंगी रोड शो

UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, राहुल गांधी करेंगे सभाएं, प्रियंका गांधी गोरखपुर और देवरियां में करेंगी रोड शो

• LAST UPDATED : February 15, 2022

इंडिया न्यूज, गोरखपुर:

UP Vidhan Sabha Election 2022 चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के दो सबसे बड़े स्टार प्रचार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कमान संभाल ली है। छठे चरण के मतदान के पहले प्रिंयका गांधी गोरखपुर आ रही हैं। 18 फरवरी को प्रियंका के साथ वर्चुअल बैठक के बाद कार्यक्रम की तिथि तय होगी। राहुल गांधी गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया में रैली कर सकते हैं, वहीं प्रियंका सहजनवां, गोरखपुर ग्रामीण, सदर और चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर देवरिया चली जाएंगी।

कांग्रेस के कई बड़े नेता करेंगे रोड शो UP Vidhan Sabha Election 2022

जनसंपर्क के साथ कांग्रेस कायकतार्ओं ने इसके साथ ही बड़े नेताओं की संभावित रैली और रोड शो की भी कांग्रेसियों ने तैयारी शुरू कर दी है। मल्लिकार्जुन खडगे, प्रमोद तिवारी, अराधना मिश्रा मोना भी पूर्वांचल के जिलों में रैली व रोड शो करेंगे। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि 18 फरवरी के बाद बड़े नेताओं के आने की तिथि तय होने की संभावना है।

Also Read : Mukhtar Ansari Not Contest Assembly Elections : बेटे के लिए छोड़ दी मऊ सीट, मुख्तार अंसारी कहां से लड़ेंगे चुनाव

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox