होम / UP Weather Today: यूपी में शुरू हुई कांपने वाली ठंड! इस शहर का पारा पहुंचा 5 डिग्री सेल्सियस, जानें अपने शहर का हाल

UP Weather Today: यूपी में शुरू हुई कांपने वाली ठंड! इस शहर का पारा पहुंचा 5 डिग्री सेल्सियस, जानें अपने शहर का हाल

• LAST UPDATED : December 12, 2023

India News (इंडिया न्यूज),UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। इस सीजन की ठंड में अब लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच चुका है। वहीं, मुजफ्फरनगर में सबसे न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 12 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक मौसम शुष्क बने रहने का अनिमान है। इसके साथ ही सूबह के समय प्रदेश के ज्यादा तर इलाकों में घना कोहरा भी होने लगा है। मौसम विभाग की माने तो 16 और 17 दिसम्बर को भी मौसम शुष्क रहने के आसार है। हालांकि,  इस दौरान कोहरे को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। पछुआ हवाओं के असर से हो सकता है आपकी परेशानी बढ़ा दे। पूरे यूपी में इस प्रकार के हवाओं के कारण कंपकंपी वाली ठंड होने लगी है। हालांकि, दोपहर के समय धूप में गर्मी का अहसास अब भी हो रहा है।

यूपी के इन शहरों में सबसे ज्यादा ठंड

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ज़्यादातर भाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट आना शुरू हो गया है। पिछले 3 दिनों में राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री की गिरावट के साथ 9.8 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। जिसके साथ ही प्रदेश में 5 डिग्री सेल्सियस के साथ मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा है।

यूपी के शहरों के न्यूनतम तापमान (UP Weather Today)

  • राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे
  • मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5 डिग्री
  • मेरठ में 5 डिग्री
  • बरेली में 5 डिग्री
  • प्रयागराज में 9 डिग्री
  • वाराणसी में 4 डिग्री
  • गाजीपुर में 5 डिग्री
  • सुल्तानपुर में 4 डिग्री
  • बलिया में 5 डिग्री
  • बहराइच में 0 डिग्री
  • औराई में 0 डिग्री
  • गोरखपुर में 8 डिग्री
  • कानपुर शहर में 4 डिग्री
  • शाहजहांपुर में 9 डिग्री
  • फुरसतगंज में 5 डिग्री
  • नजीबाबाद में 2 डिग्री

ALSO READ:

यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा! कार और ट्रक की भिड़ंत, 8 लोगों की जिदा जलकर मौत 

बेटा बना हैवान, मां का सिर किया धड़ से अलग फिर पूरे गांव में लेकर घूमा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox