होम / UP Weather Update: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, मिलेगी गर्मी से राहत आंधी पानी से होगा सामना

UP Weather Update: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, मिलेगी गर्मी से राहत आंधी पानी से होगा सामना

• LAST UPDATED : April 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज), UP Weather Update: प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला बदला सा नजर आने वाला है। दरअसल मौसम विभाग ने चेताया है कि मई की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदल जाएगा। अमूमन अप्रैल के अंत में भीषण गर्मी से लोगों का सामना होता है। लेकिन इस बार मौसम का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम में तेज गर्मी के बजाए 2 मई तक बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार है।

आंधी-पानी से होगा सामना

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला बदला रहने वाला है। 2 मई तक प्रदेश के तमाम हिस्सों में बारिश होने की संभावना है तो वहीं कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं। वहीं तेज हवाओं के चलने की भी संभवना है। अप्रैल के पहले हफ्ते में तेज धूप के साथ शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ था।

कैसा पहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि आज राजधानी में मौसम साफ रहने वाला है। वहीं आने वाले दिनों में पारा में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं पूर्वी इलाकों में भी बदले मौसम के कारण ठंडक महसूस किया जाएगा। वाराणसी की बात करें तो यहां पर भी मौसम में परिवर्तन नजर आने की संभावना है।

Also Read: Mukhtar Inside Storty: मुख्तार अंसारी पर क्यों छिड़ी है पंजाब में जंग, क्या वापस रोपड़ जेल जाएगा गैगेस्टर ? 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox