होम / हादसे में कांवड़िए की मौत के बाद हंगामा, फ्लाईओवर से नीचे गिरने पर हुई दुर्घटना

हादसे में कांवड़िए की मौत के बाद हंगामा, फ्लाईओवर से नीचे गिरने पर हुई दुर्घटना

• LAST UPDATED : July 22, 2022

इंडिया न्यूज, मेरठ (Accident)। मेरठ में गुरुवार की देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में कांवड़िए की मौत हो गई। दिल्ली एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार एक कांवड़िया करीब 30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथियों ने कांवड़िए को हाईवे स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना जानकारी होने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे भोलेभक्त

पुलिस ने बताया कि चार बाइकों पर भोलेभक्त कांवड़िए दिल्ली से हरिद्वार के लिए जा रहे थे। वहीं परतापुर में एक्सप्रेसवे पर एक कांवड़िए की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान एक कांवड़िया करीब 30 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। आनन-फानन घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे को लेकर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने खूब समझाया।

यह भी पढ़ेंः तेज रफ्तार ट्रक-कार भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox