होम / Uttar Pradesh: CM योगी ने बाढ़ से घिरे 4 जिलों का किया दौरा, बच्चे को इस तरह पुचकारते दिखे

Uttar Pradesh: CM योगी ने बाढ़ से घिरे 4 जिलों का किया दौरा, बच्चे को इस तरह पुचकारते दिखे

• LAST UPDATED : October 13, 2022

Uttar Pradesh

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बस्ती और गोरखपुर मंडल के चार जिलों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। ग्राउंड पर उतर कर वास्तविक स्थितियों का भी जायजा लिया। सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी है। इस दौरान गोरखपुर में वे एक बच्चे को दुलारते भी नजर आए।

इससे पहले बुधवार को सीएम योगी ने देवीपाटन मंडल के तीन जिले बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर जिले का दौरा किया था और अफसरों को राहत सामग्री बांटने के लिए बाढ़ से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति करने के निर्देश दिए थे। गुरुवार को सीएम योगी ने बस्ती मंडल के तीन जिले सिद्धार्थनगर, बस्ती और संतकबीरनगर का दौरा करने के बाद गोरखपुर पहुंचे थे। सीएम शुक्रवार को भी गोरखपुर में रहेंगे।

बस्ती में खतरे के निशान से 100 सेमी ऊपर बह रही घाघरा

बस्ती में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस वक्त घाघरा नदी खतरे के निशान से लगभग 100 सेमी ऊपर बह रही है। कई गांव बाढ के पानी से घिर गए हैं, लोग बंधों पर शरण लिए हुए हैं, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। राहत सामग्री भी वितरण कर लोगो से उनका हाल चाल जाना। सीएम ने कहा कि बस्ती श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर सहित कई जिलो के 70 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री व धनराशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पशुओं के लिए भी चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए हैं।

बाढ़ से मकान गिरने पर 1.20 लाख रुपए देगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बाढ़ आपदा से हुई हर प्रकार की क्षति पर मुआवजा देगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के चलते जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान या मकान बनवाने के लिए 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश प्रशासन को दिया गया है। दुर्भाग्य से यदि जनहानि होती है तो पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तथा किसी का अंग भंग होने पर 2.50 लाख रुपए तक की अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

फसलों को हुए नुकसान की दशा में तत्काल सर्वे कराने का निर्देश दिया गया है ताकि अन्नदाता किसानों के खातों में मुआवजे की धनराशि उपलब्ध कराकर नुकसान की भरपाई की जाए। गाय, भैंस, भेड़, बकरी, ऊंट, घोड़े आदि पशु हानि की दशा में भी सरकार पशुपालकों को सहायता राशि उपलब्ध कराएगी।

यह भी पढ़ें: घर में घुसकर महिला की हत्या, बंधे थे हाथ-पैर, शव के पास रोता मिला मासूम

Connect Us Facebook | Twitter

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox