होम / Uttar Pradesh: शादी से पहले मेकअप के लिए गया दूल्हा हुआ गायब, हाथों में मेंहदी लगा इंतजार करती रही दुल्हन

Uttar Pradesh: शादी से पहले मेकअप के लिए गया दूल्हा हुआ गायब, हाथों में मेंहदी लगा इंतजार करती रही दुल्हन

• LAST UPDATED : February 18, 2023

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ अलीगढ़ निवासी एक युवती का विवाह तय हुआ था। शादी शुक्रवार को नगर के एक मैरिज होम में होना तय था। शादी के लिए सभी इंतजाम पुरे हो गए थे।

शादी के मेकअप के लिए गया था दूल्हा

वर पक्ष की ओर से शादी के लिए नगर के एक मैरिज होम को बुक किया गया। शुक्रवार को शादी के लिए करीब सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दूल्हा शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे घर से शादी के मेकअप के लिए निकला था। लेकिन, वापस नहीं लौटा। वही दुल्हन पक्ष भी दोपहर करीब 1 बजे तक बुलंदशहर आ पहुंचा।

दुल्हन पक्ष के साथ उनके रिश्तेदार भी मौजूद थे। लेकिन, शाम तक दूल्हे का कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि, परिजनों को उम्मीद थी कि दूल्हा जल्द ही वापस आ जाएगा। लेकिन दूल्हा मौके पर नहीं आया। जिस वजह से शादी समारोह को कैंसिल कर दिया गया।

मामले में बोलने से कतरा रहे पुलिस अधिकारी

हालांकि, पुलिस को इस प्रकरण में दुल्हन पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पता चला की दोनों पक्षों के परिजनों के बीच समझौते को लेकर बातचीत हुई और रात करीब 9 बजे दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। फ़िलहाल कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।

मामले की जांच कर रही पुलिस

वर व वधू पक्ष के लोग शाम 5 बजे से ही शादी समारोह में शामिल होने के लिए होटल पहुंचने लगे थे। बाराती होटल पहुंचे तो उन्हें पता चला की शादी कैंसिल हो गयी है। जिसके बाद सब हताश होकर वापस अपने घर लौट गए।

अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी जांच में अपराधी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं मिला है ।

also read- https://indianewsup.com/valentines-day-special-after-all-who-was-she-to-whom-indira-gandhis-grandson-fell-in-love-at-first-sight-know-the-whole-love-story/

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox