होम / अयोध्या: महाराष्ट्र के खास कारीगर करेंगे भागवान राम मंदिर में लगने वाले 42 दरवाजों का निर्माण, जानें और क्या होगा खास

अयोध्या: महाराष्ट्र के खास कारीगर करेंगे भागवान राम मंदिर में लगने वाले 42 दरवाजों का निर्माण, जानें और क्या होगा खास

• LAST UPDATED : September 25, 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, अयोध्या: भगवान राम मंदिर के निर्माण को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अब बस लोगों को इंतजार है कि कब मंदिर बनकर तैयार हो औऱ कब भगवान राम जी के दर्शन करने का मौका मिले। इसी बीच एक खास बात सामने आई है कि मंदिर में लगने वाले 42 दरवाजों के लिए एक हजार सात सौ घनफीट लकड़ी की खरीदारी की जा रही है। साथ ही दरवाजों के निर्माण के लिए महाराष्ट्र से खास कारीगरों को बुलाया गया है।

मंदिर के हर तल पर होंगे 14-14 दरवाजे
जानकारी के मुताबिक भागवान राम मंदिर के निर्माण का करीब 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मंदिर में सभी दरवाजों पर खास तरह की आकृतियां होंगी, जैसे कलश, सूर्य, चक्र, शंख, गदा और विविध फूल। साथ ही दरवाजे करीब नौ फीट उंचे औऱ सात फीट ऊंचे होंगे। मंदिर के प्रत्येक फलोर पर 14-14 दरवाजे होंगे।

तेजी से चल रहा मंदिर का निर्माण कार्य
गर्भगृह में निर्मित किए जाने वाले छह खंभों का निर्माण भी शुरू है। ये मकराना के मार्बल से बनाया जा रहा है। मार्बल के खंभेनुमा पीस को एक दूसरे में जोड़कर तैयार किया जा रहा है। ये खंभे 19.3 फीट ऊंचे होंगे। ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया कि इसके अतिरिक्त मुख्य मंदिर के गर्भगृह में फर्श, मेहराब, रैलिंग, दरवाजे के फ्रेम सफेद मकराना मार्बल से ही तैयार किए जाएंगे। इनकी खरीद व गढ़ाई शुरू है।

मंदिर में हमेशा बनी रहेगी शीतलता
गर्भभगृह की दीवारों पर भीतर की ओर पंजाब की छिद्रयुक्त विशेष ईटें प्रयुक्त की जा रही हैं। इसमें 11 लाख ईटें लगेंगी। इसके प्रयोग से गर्भगृह में धूप का प्रभाव कम होगा और हमेशा ही शीतलता बनी रहेगी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox