होम / Uttar Pradesh News: कश्मीर के आतंकी हमले में कन्नौज के दो श्रमिकों की मौत, दिवाली पर आने का इंतजार कर रहा था परिवार

Uttar Pradesh News: कश्मीर के आतंकी हमले में कन्नौज के दो श्रमिकों की मौत, दिवाली पर आने का इंतजार कर रहा था परिवार

• LAST UPDATED : October 18, 2022

Uttar Pradesh News

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) : कश्मीर में आतंकी हमले में कन्नौज के दो श्रमिकों की मौत हो गई। मंगलवार को दोनों श्रमिक के मौत होने की जानकारी मिली। मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। श्रमिक दीपावली में अपने घर आने वाले थे। दोनों के शव विमान से लखनऊ लाए जाएंगे। उसके बाद शव वाहन से कन्नौज भेजा जाएगा।

रात 12 बजे हुआ आतंकी हमला

कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के गांव दन्नापुर्वा गांव निवासी दन्नापुर्वा गांव निवासी राम सागर (50) अपने पड़ोसी मनीष (40) के साथ 28 अगस्त को जम्मू कश्मीर के शोपियां पहुंचे थे। राम सागर करीब 15 साल से वहां बगीचों की रखवाली करता था। इससे वह मनीष को अपने साथ कश्मीर लेकर गया था। सोमवार रात दोनों बगीचे की टीनशेड के अंदर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे आतंकियों ने 5 मजदूरों पर ग्रेनेड फेंक दिया। हमले में 3 लोग गंभीर घायल हैं। वहीं कन्नौज के मनीष और राम सागर की मौत हो गई। बाकी मजदूरों का इलाज जारी है।

मजदूरी लेने के लिए रूके थे दोनों  श्रमिक

परिवार के लोगों का कहना है कि मथुरा का एक ठेकेदार कन्नौज से करीब 30-35 लोगों को हर बार सेब की पैकिंग के लिए दो महीने के लिए कश्मीर भिजवाता है। उसके बाद सभी लोग वापस आ जाते हैं। मनीष और राम सागर के साथ गए दूसरे लोग लोग वापस आ गए थे। ये दोनों अपनी मजदूरी लेने के लिए वहां पर रुके हुए थे। परिजनों ने बताया कि दोनों दीपावली में आने वाले थे। मनीष की पत्नी पुष्पा का कहना है कि सोमवार की रात ही पति से बात हुई थी। वह तब सोने जा रहे थे। हमेशा 9 बजे तक बात कर लेते थे, कल 11 बजे फोन किया तो पूछ रहे थे कि आज अभी फोन क्यों किया है। मैंने उनसे बोला कि हमें नींद नहीं आ रही है। बहुत मन खराब हो रहा है। तुम ठीक हो न। इस पर वह हंसने लगे। उन्होंने कहा, तुम सो जाओ मैं बिल्कुल ठीक हूं। एक दिन बाद घर आ जाऊंगा, परेशान न हो। उसके बाद हम लोग साथ में दीवाली मनाएंगे। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। डीएम शुभ्रान्त शुक्ल ने बताया कि गांव के कुछ अन्य श्रमिक भी जम्मू कश्मीर में काम करते हैं। जल्द दोनों शवों को मंगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: लखनऊ में सहकारी बैंक के प्रबंधक समेत चार सस्पेंड, 146 करोड़ रूपये ट्रांसफार्मर करने का मामला

Connect Us Facebook | Twitter

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox