होम / Uttarakhand: रामनगर पहुंचे एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, लगाए कई गंभीर आरोप

Uttarakhand: रामनगर पहुंचे एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, लगाए कई गंभीर आरोप

• LAST UPDATED : March 21, 2023

Uttarakhand: मंगलवार को एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी को रामनगर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का भारी विरोध सामना करना पड़ा। एनएसयुआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के प्रथम बार रामनगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में उनके स्वागत की तैयारियां की थी। कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस कार्यालय में ना आकर पार्टी को तोड़ने का काम किया है तथा उन्होंने कांग्रेस पार्टी का विरोध करने वाले एवं कांग्रेस के हर चुनाव में पार्टी गतिविधियों का विरोध करने वालों के कार्यक्रम में भाग लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

कार्यकर्ताओं ने लगाए कई गंभीर आरोप

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि एनएसआई के प्रदेश अध्यक्ष ने उन लोगों के कार्यक्रम में भाग लिया जो पार्टी के विरोधी हैं और पार्टी को तोड़कर भाजपा के एजेंट के रूप में भाजपा को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहाँ कि प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा को टॉनिक देने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में पार्टी हाईकमान एवं अनुशासन समिति को अवगत करा कर एसआई के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। वही कुछ देर बाद कांग्रेस कार्यालय पहुंचे एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई,तथा भारी विरोध के बाद वह कांग्रेस कार्यालय से वापस लौट गए।

प्रदेश अध्यक्ष नें कही ये बात

इससे पूर्व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी का नगर पालिका सभागार में कार्यकर्ताओं ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया,प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसको लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे कुमाऊं का दौरा कर रहे हैं।वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा जो भी भर्ती परीक्षाएं कराई गई है उसमें धांधली हुई है,तथा बेरोजगारों के साथ छलावा हुआ है,उन्होंने कहा कि सरकार को इन सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच करानी चाहिए तथा इसको लेकर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Also Read: Gonda: देश गति दे रही डबल इंजन की सरकार, विकास के हुए अभूतपूर्व विकास: सीएम योगी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox