होम / Vande Bharat Train In Gorakhpur : गोरखपुर रूट पर राजधानी और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी

Vande Bharat Train In Gorakhpur : गोरखपुर रूट पर राजधानी और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी

• LAST UPDATED : March 1, 2022

 

इंडिया न्यूज, गोरखपुर:

Vande Bharat Train In Gorakhpur गोरखपुर रूट पर राजधानी और वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इस संबंध में रेल, संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस समय घोषणा तो नहीं कर सकता, लेकिन गोरखपुर रूट पर राजधानी और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। राजधानी ट्रेन के संचालन को लेकर कुछ तकीनी दिक्कते थी, वह दूर की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि देशभर में 400 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जानी है, जो नई देसी तकनीकी से बन रही है। इसमें यात्रियों को झटके नहीं लगेंगे।

यूपी के 25 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने की योजना Vande Bharat Train In Gorakhpur

रेलमंत्री ने गोरखपुर में बताया कि वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट बेहद फायदेमंद हैं। अब तो डाकघरों से रेल टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। डाकघरों से आमजन की सभी सुविधाएं जुड़ने लगी हैं। उन्होंने कहा कि रेल लाइन हो या स्टेशन, ट्रेन हो या यात्री सुविधाएं। हर जगह बदलाव दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के 25 से 26 स्टेशनों को बनारस जैसा विश्वस्तरीय बनाया जाना है।

Also Read :  Case of Misdemeanor on Acharya in Mirzapur : मालिश करने के बहाने बुलाकर छात्र से दरिंदगी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox