होम / Violence: दबंग लड़कियों ने मचाया हंगामा! लड़की को जमकर पीटा, जानिए पूरा मामला

Violence: दबंग लड़कियों ने मचाया हंगामा! लड़की को जमकर पीटा, जानिए पूरा मामला

• LAST UPDATED : July 9, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़) Violence: यूपी के झांसी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जिसमें एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया है, जहाँ 5-6 लड़कियों ने मिलकर एक लड़की को बेरहमी से पीटा। पीड़िता के बाल खींचकर उसे जमीन पर बुरी तरह घसीटा गया। चेहरे और सिर पर भी जमकर वार किया गया। जानकारी के मुताबिक अरविंद कुशवाहा ने बताया कि 5-6 महीने उनके घर दो लड़कियां किराए पे रहने आई थी। दोनों लड़कियों में से एक लड़की अक्सर फोन पर एक लड़के से बात किया करती थी, जो असल कारण है इस घटना का। जब लड़के की असली प्रेमिका को इस बात का पता चला तो उसने अपनी सहेलियों को इकट्ठा किया और पीड़िता के कमरे में जाकर उसे मारने लगीं। उस समय वह लड़की दर्द से चिल्लाती रही, पर उस पर किसी को रहम नहीं आई।

Read More: Yogi Govt: सरकार का बंपर ऐलान, कारों की कीमत में 2 लाख तक की गिरावट

पैर छूकर माफी मंगवाई

जानकारी के लिए आपको बता दें की यह घटना लगभग 4-5 महीने पुरानी है। यह भी देखा गया कि पीड़िता से जबरदस्ती पैरों पर गिरकर माफी मंगवाई गई। पीड़िता लगातार कहती रही ‘मुझे घर जाना हैं, पापा-दादी मुझे घर बुला लो।’ लड़की आगरा की रहने वाली थी। करीबन आधे घंटे तक लड़की को पीटा गया। दबंग लड़कियों के इस ग्रुप ने कोतवाली थाने के पास भी हंगामा किया था, जिसके बाद इन लड़कियों के सारे कारनामें सामने आए। सिगरेट उधार पर न मिलने पर लड़कियों ने दुकान में तोड़-फोड़ की। मामला पुलिस थाने में दर्ज कर लिया गया हैं और आगे की कार्यवाई में पुलिस लगी है।

Read More: Noida Police: युवक को बचाने नाले में कूद पड़ा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox