होम / Wasim Rizvi Was Famous For His Statements : वसीम रिजवी से बने जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी,  अपने बयानों के लिए रहे चर्चित

Wasim Rizvi Was Famous For His Statements : वसीम रिजवी से बने जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी,  अपने बयानों के लिए रहे चर्चित

• LAST UPDATED : December 6, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Wasim Rizvi Was Famous For His Statements  गाजियाबाद के डासना में सोमवार को एक मंदिर में वसीम रिजवी से जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी बन गए। वसीम रिजवी अपने बयानों के कारण चर्चित रहे हैं और उनकी एक वर्ग जबदस्त आलोचना कर रहा है। अब उनके सनातन धर्म ग्रहण करने के बाद इंटरनेट मीडिया से लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चचार्ओं का दौर शुरू हो गया है।

जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी (वसीम रिजवी) के इस कदम पर काफी लोग अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के लम्बे समय तक चेयरमैन रहे जितेन्द्र त्यागी अब इसके सदस्य हैं। इस पद को छोड़ने के लिए अब लोग उनके अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

वसीम रिजवी का शिया परिवार से है ताल्लुक Wasim Rizvi Was Famous For His Statements

जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी बनकर देश में चर्चा में आए वसीम लखनऊ के शिया परिवार से ताल्लुक रखते हैं। प्रदेश की सत्ता में उनकी पकड़ बढ़ाने के बाद वक्फ बोर्ड के सदस्य बने और उसके बाद चेयरमैन तक पहुंचे।

इन बयानों के कारण जितेन्द्र त्यागी चर्चित हुए Wasim Rizvi Was Famous For His Statements

– देश की नौ विवादित मस्जिदों को हिंदुओं को सौंप दें।
– हिन्दुस्तान की धरती पर कलंक की तरह है बाबरी ढांचा।
– इस्लामी मदरसों को बंद कर देना चाहिए क्योंकि यह आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं।
– बहुत से मदरसों में आतंकी ट्रेनिंग दी जाती है, आधुनिक शिक्षा नहीं दी जाती।
– जानवरों की तरह बच्चे पैदा करने से देश को नुकसान।
– चांद तारे वाला हरा झंडा इस्लाम का धार्मिक झंडा नहीं है, पाकिस्तान मुस्लिम लीग से मिलता जुलता है।
– कुरान की 26 आयतों को हटाने की मांग।
– वसीम रिजवी ने कुरान की 26 आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दी थी।

Also Read: Disturbances Can Spread In PM visit: पीएम के दौरे में फैला सकते हैं गड़बड़ी, 12 के घर नोटिस चस्पा

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox