होम / आंधी और बारिश से तरबूज, खरबूजा और आम हो सकते हैं महंगे

आंधी और बारिश से तरबूज, खरबूजा और आम हो सकते हैं महंगे

• LAST UPDATED : May 24, 2022

इंडिया न्यूज, Aligarh: Watermelon, melon and mango: अलीगढ़ में आंधी और बारिश से गर्मी में राहत तो जरूर मिली लेकिन खरबूजा, तरबूज और आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते यह फल महंगे हो सकते हैं। वहीं खुले में रखा गेंहू को भीगने से बचाने के लिए किसानों को संघर्ष करना पड़ा।

गेंहू को बचाने के लिए हुआ संघर्ष

बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया। मौसम का मिजाज तो रविवार रात से ही बिगड़ रहा था। सुबह आसमान पर बादल छा गया। सात बजे हल्की बूंदाबांदी हुई, फिर आंधी के बाद बौछार के साथ बारिश हुई। मौसम को देखते हुए किसान फसलों को बचाने के प्रबंध करने लगे। खासकर खेतों पर खुले में पड़े गेहूं को बचाने के लिए किसान दौड़ पड़े। इन दिनों किसान मंडियों में गेहूं बेच रहे हैं।

आंधी से टूटे आम

आंधी से कच्चा आम और बौर कई स्थानों पर गिर गए। वहीं तरबूज, खरबूज और सब्जी की फसल को भी बारिश से नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने से सब्जी, तरबूज, खरबूज को नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ेंः  यूपी बजट सत्र, सीएम योगी बोले, सरकार जीरो टालरेंस नीति पर काम कर रही है, अपराधियों पर कार्रवाई करती है

यह भी पढ़ेंः  मुलायम सिंह से बिना मिले लखनऊ से रामपुर आ गए आजम खां

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox