होम / Weather NEWS : मार्च शुरू होते ही पहले हफ्ते गर्मी से हालत खराब, यूपी के कई इलाकों का हुआ बुरा हाल

Weather NEWS : मार्च शुरू होते ही पहले हफ्ते गर्मी से हालत खराब, यूपी के कई इलाकों का हुआ बुरा हाल

• LAST UPDATED : March 1, 2023

उत्तर प्रदेश के कई जिले में तेज धूप की वजह से गर्मी का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव की वजह से अभी से ही तापमान लगभग हर जिले में 30 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। हालांकि सुबह-शाम अगर आप देखे तो हल्का ठंड मौसम हो रहा है।

आपको बता दें कि पूरे उत्तर भारत में अब गर्मी का प्रभाव दिखने लगा है। फरवरी का महीना समाप्त होते ही मौसम का पारा 30 डिग्री के ऊपर आ गया है। यूपी में भी मौसम का असर देखने को मिल रहा है। राज्य में फिलहाल सुबह और शाम हल्का ठंड हो रहा है। जबकि वहीं दोपहर में लहलहाती धूप निकल रही है। जिसकी वजह से अब गर्मी महसूस होने लगी है। कुछ दिनों पहले यही धूप अच्छी लगती थी। अब तपिश बढ़ने से धूप में बैठना मुश्किल लग रहा है।

वैज्ञानिकों का अनुमान

मौसम में लगातार बदलाव होने से मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार मार्च महीने से ही तापमान 40 डिग्री तक जाने की संभावना है। इस बार अधिक धूप के चलते समय से पूर्व फसलें पक सकती हैं। पिछले साल मार्च के समय में आया मौसम में बदलाव अभी से जोड़ो पर है।

 

फरवरी का हाल

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवा के चलते राज्य के अंदर एक हफ्ते मौसम शुष्क होने की संभावना जताई जा रही है। राज्य में अब धीरे-धीरे पारा ऊपर की ओर चढ़ने लगा है। अगले एक हफ्ते में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में  परिवर्तन देखने को मिल सकता है। वहीं राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो यहां पर न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस हो सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान जताया जा रहा है।

मार्च का हाल

वहीं मार्च महीने के पहले हफ्ते में गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की संभावना बिलकुल भी नहीं है। जानकारी दें कि मेरठ में तापमान 15 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दूसरी तरफ नोएडा में पूरे दिन मौसम साफ होने का अनुमान है। नोएडा और गाजियाबाद में तेज धूप होने से गर्मी का असर दिख सकता है।

ये भी पढ़े- UP Politics: भूपेंद्र चौधरी ने प्रयागराज कांड की खोल दी पोल, यूपी में होगा BJP का संगठन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox