होम / Weather Update Today: कड़ाके की ठण्ड का सितम जारी, कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने बताई ये तारीख

Weather Update Today: कड़ाके की ठण्ड का सितम जारी, कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने बताई ये तारीख

• LAST UPDATED : January 21, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update Today: उत्तर भारत के साथ- साथ कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके कि सर्दी का कहर जारी है। लोगों को कोल्ड डे और शीतलहर का डबल अटैक का सामना करना पड़ा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है। आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के राज्यों में ठंड और अधिक बढ़ेगी। बता दे की न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस काम हो सकता है इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि, उत्तर भारत में दो दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा।

उत्तर भारत में दो दिनों तक गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। उसके बाद कोल्ड डे में कुछ रहत मिल सकेगी। वहीं मौसम विभाग ने 21 और 22 जनवरी को उत्तर भारत के अन्य राज्यों में शीतलहर की आशंका जताई है।

जेट स्ट्रीम विंड्स रहेगी जारी

वहीं बात करें, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुँच गया है। जिसके चलते मौसम विभाग ने तीन से चार दिनों तक जेट स्ट्रीम विंड्स के जारी रहने की संभावना जताई है। जेट स्ट्रीम विंड्स के चलते उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगो का जीना मुश्किल कर दिया है। वहीं सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश रहेगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 जनवरी की सुबह तक घना कोहरा छाया रहेगा।

इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

उत्तर प्रदेश-बिहार में 21 की सुबह को लेकर घने कोहरे की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। 20 से 23 जनवरी तक असम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भी घाना कोहरा रहेगा

वहीं जम्म डिविजन, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश में भी 21 जनवरी तक घना कोहरा बना रहेगा। पंजाब और हरियाणा में 24 जनवरी तक कड़ाके की सर्दी का कहर जारी रहेगा।

बात करें ,उत्तरी राजस्थान की तो यहाँ पर 23 जनवरी तक घाना कोहरा रहेगा। वहीं बिहार में 24 जनवरी तक शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। साथ दी बता दे की अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार , रविवार को केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अरुणाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घने कोहरे की स्थिति रहेगी। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गंभीर शीतलहर की स्थिति रहेगी।

Also Read: Miss You Sushant: सुशांत के जन्मदिन पर बहन श्वेता हुई भावुक, वीडियो शेयर कर…

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox