होम / बीच में मीटिंग छोड़ अचानक दिल्ली क्यों लौटीं प्रियंका गांधी

बीच में मीटिंग छोड़ अचानक दिल्ली क्यों लौटीं प्रियंका गांधी

• LAST UPDATED : June 2, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh News)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मीटिंग के कई कार्यक्रमों को बीच में छोड़कर अचानक दिल्ली क्यों लौट गईं। इस बात की किसी को भनक तक नहीं लगी। प्रियंका को दो दिन तक लखनऊ में रहना था लेकिन वह कल देर रात ही दिल्‍ली लौट गईं। प्रियंका की आज शाम लखनऊ से दिल्‍ली की फ्लाइट थी। आज सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक लखनऊ में उनके कई कार्यक्रम थे। इस दौरान उन्‍हें पार्टी के पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, अन्‍य वरिष्‍ठ पदाधिकारियों और प्रतिनिधिमंडलों से मिलना था लेकिन रात में वह कौल हाउस से सड़क मार्ग से दिल्‍ली के लिए रवाना हो गईं।

पार्टी नेताओं को कुछ भी पता नहीं

प्रियंका गांधी का अचानक दिल्‍ली लौटने का कार्यक्रम क्‍यों बना इस बारे में फिलहाल कोई कुछ बता नहीं पा रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्‍यक्ष विश्‍वविजय सिंह ने कहा कि प्रियंका जी का दो दिन का नहीं एक ही दिन का कार्यक्रम था। वह पहले से तय कार्यक्रम के तहत वापस लौटी हैं। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के चिंतन शिविर में कार्यकर्ताओं को हर घर पहुंचने का मंत्र दिया। प्रियंका गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की और कहा कि हम अच्छा लड़े लेकिन बुरी तरह हारे हैं।

यह भी पढ़ेंः सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस रिमांड पर गैंगस्टर लॉरेंस ने खोले कई राज

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox