होम / Greater Noida: एक ही सोसाइटी में 2 बार लिफ्ट में फंसे महिला और बच्चे, सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल

Greater Noida: एक ही सोसाइटी में 2 बार लिफ्ट में फंसे महिला और बच्चे, सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल

• LAST UPDATED : December 14, 2022

Greater Noida

इंडिया न्यूज, ग्रेटर नोएडा (Uttar Pradesh)। ग्रेटर नोएडा से लिफ्ट में फ़साने का मामला दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। एकसर ऐसे मामलों के वीडियो सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल जा रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है। बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित पंचशील हाइनिश सोसाइटी से एक ही दिन ऐसे ही लिफ्ट में फंसने के दो मामले सामने आ गये हैं।

30 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे महिलाएं और बच्चे
पंचशील हाइनिश सोसाइटी टावर 8 में दोपहर के समय 3 महिला और बच्चे पूरे 30 मिनट लिफ्ट में फंसे रहे। यह महिलाएं बच्चों को बस स्टॉप से लेकर वापिस लौट रहीं थीं। अलार्म बजने के बाद भी कोई लिफ्ट के पास मदद के लिए नहीं आया। वहीं परेशान होकर महिलाएं और बच्चे काफी देर तक चिल्लाते रहें। उन सब की आवाज सुनकर थोड़ी देर बनाड़ लोग वहां जुट गए। इसके बाद मेंटेनेंस की टीम ने वहां पहुंच कर उन बच्चों और महिलाओं को लिफ्ट से बाहर निकला। महिलाओं और बच्चों के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुबह भी घाटी थी घटना
दोपहर में लिफ्ट में फंसने की इस घटना से पहले सुबह भी ऐसी घटना बिल्डिंग में घाट चुकी थी। उसी दिन सुबह इसी सोसाइटी के टावर 2 में बच्चे को बस स्टॉप तक छोड़ने महिला जा रही थी। वहीं इस दौरान 58 वर्षीय महिला और 4 वर्षीय बच्चा लिफ्ट में फंस गए। महिला व बच्चा करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे थे। वहीं घटना की सूचना मिलने पर बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को लिफ्ट से बहार निकाला गया।

यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari: ईडी ने माफिया मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, बेटे और साले के बाद मुख्तार को रिमांड में लेने की तौयारी  

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox