होम / दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी Woman Dead Body Found in Jalaun

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी Woman Dead Body Found in Jalaun

• LAST UPDATED : April 21, 2022

इंडिया न्यूज, जालौन।

Woman Dead Body Found in Jalaun : आटा थाना क्षेत्र के गांव परासन के खेत में एक विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया। एसपी रवि कुमार ने एसओजी के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। शव की हालत देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। गांव परासन में चरवाहा खेतों और जंगल की ओर बकरियां चरा रहे थे। तभी उन्हें खेत में अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव दिखाई दिया। शव के गले में सफेद रंग के दुपट्टे से बना फंदा पड़ा था। पास ही श्रृंगार का सामान, सिंदूर, चांदी के जेवर और सोने के झाले भी एक डिब्बी पड़े मिले।

महिला की शिनाख्त नहीं (Woman Dead Body Found in Jalaun)

सीओ कालपी राम सिंह और आटा प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र गौतम भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने जांच पड़ताल कर शिनाख्त की कोशिश की पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसपी रवि कुमार ने भी एसओजी के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की है। उन्होंने सीओ को जल्द से जल्द वर्कआउट करने के निर्देश दिए हैं। एसपी रवि कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया है। प्रथम दृष्ट्या मामला 35 वर्षीय अज्ञात महिला की हत्या का लग रहा है। फिर सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

(Woman Dead Body Found in Jalaun)

Also Read : गुरु तेगबहादुर के पग से पावन हुई माटी, पड़ गया नाम गुरुद्वारा गुरु का ताल 400th Prakash Parv of Sikh Guru Tegh Bahadur

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox