होम / Woman Jumped in Well with Children : बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, घर में कोहराम, गांव में मातम

Woman Jumped in Well with Children : बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, घर में कोहराम, गांव में मातम

• LAST UPDATED : February 7, 2022

इंडिया न्यूज, जौनपुर।

Woman Jumped in Well with Children : मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगहुआ में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। लोगों ने महिला को जिंदा बाहर निकाल लिया। लेकिन घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई। दो बच्चों का शव रविवार देर रात तथा एक बच्चे का शव सोमवार सुबह निकाला गया। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है। वहीं गांव में मातम का माहौल है। घटना स्थल पर पुलिस और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुटी है।

15 दिन पहले आई थी ससुराल (Woman Jumped in Well with Children)

अगहुआ निवासी छोटेलाल प्रजापति की बेटी अंतिमा (32) की शादी पांच साल पहले सिकरारा क्षेत्र के चकमैथा डमरुआ निवासी सतीश से हुई थी। वह मुंबई में काम करता है। 15 दिन पहले ही अंतिमा ससुराल से आई थी। रविवार शाम 6 बजे वह अपने घर से बेटी त्रिशा (4) और जुड़वां बेटे अतुल और अनुज को लेकर घर से निकली। वह कुछ दूरी पर स्थित कुएं पर पहुंची और बेटी को धकेल दिया और दोनों बेटों को लेकर कुएं में कूद गई।

रात में रोक दिया गया था रेस्क्यू ऑपरेशन (Woman Jumped in Well with Children)

पास में घास काट रहे कुछ लोगों ने कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनी तो दौड़ पड़े। लोगों ने किसी तरह अंतिमा को बाहर निकाला। बाद में देखा तो जुड़वां बेटों के शव पानी में उतरा गए थे। दोनों शव को बाहर निकाला गया। बेटी की तलाश की जा रही थी। रात 11:30 बजे पाइप कम पड़ने के कारण फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू को रोक दिया था। सोमवार सुबह 9 बजे से पुलिस ने फिर से रेस्क्यू शुरू कराया। साढ़े 10 बजे बच्ची का शव मिला।

(Woman Jumped in Well with Children)

Also Read : Sachin accused of Firing at Asaduddin Owaisi : जान बचाने के लिए कार में छिप गए थे ओवैसी, गोली चलाने के आरोपी सचिन का खुलासा

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox