होम / Women Face of BJP in UP : प्रचार में जुटीं अपर्णा, अदिति, प्रियंका, महिलाओं के बीच बनीं भाजपा की चेहरा

Women Face of BJP in UP : प्रचार में जुटीं अपर्णा, अदिति, प्रियंका, महिलाओं के बीच बनीं भाजपा की चेहरा

• LAST UPDATED : January 24, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Women Face of BJP in UP : सपा संरक्षक मुलायम की पुत्रवधू अपर्णा यादव, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं विधायक अदिति सिंह और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल रही प्रियंका मौर्य महिलाओं के बीच भाजपा का चेहरा होंगी। अपर्णा, अदिति और प्रियंका ने भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। (Women Face of BJP in UP)

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला की मौजूदगी भाजपा मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में अपर्णा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी तो देश और प्रदेश की तरक्की के साथ बहू बेटियां सुरक्षित रहेंगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए परिवार से पहले राष्ट्रवाद है, इसलिए वे भाजपा से जुड़ी हैं। अदिति सिंह ने कहा कि मोदी-योगी सरकार की योजनाओं से महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण मिला है।

महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि (Women Face of BJP in UP)

प्रियंका मौर्य ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। भाजपा किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है, बल्कि सभी वर्गों, धर्मों के लोगों से मिलकर बनी है। इसके बाद तीनों महिला नेताओं ने लालबाग में डोर टू डोर प्रचार शुरू किया। (Women Face of BJP in UP)

पार्टी सूत्रों का कहना है कि विपक्षी दलों से आई महिलाओं को चेहरा बनाकर भाजपा विपक्षी दलों को घेरने का प्रयास कर रही है, वहीं आधी आबादी को संदेश देने की कोशिश कर रही है कि भाजपा ही महिलाओं की हितैषी है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख, महिला मोर्चा की ममता पांडेय, मनीष दीक्षित और हिमांशु दुबे भी मौजूद थे।

(Women Face of BJP in UP)

Also Read : Anurag’s Taunt on Akhilesh : शायराना अंदाज में अनुराग का अखिलेश पर तंज, ये वही सपा है, जिससे जनता खफा है

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox