होम / Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस-वे पर लागू होने जा रहे ये नए आदेश..गाड़ियों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस-वे पर लागू होने जा रहे ये नए आदेश..गाड़ियों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

• LAST UPDATED : December 7, 2023

India News(इंडिया न्यूज़),Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। फैसला लेने की वजह सर्दियों में बढ़ रहे कोहरे को बताई जा रही है। दरअसल, कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे एक्सीडेंट्स की घटनाएं बढ़ जाती हैं। वहीं अगर गाड़ी तेज रफ्तार में हो तो एक्सीडेंट का खतरा और ज्यादा होता है। इसी वजह से कोहरे के कारण होने वाले हादसों को देखते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे पर कारों और हल्के वाहनों की स्पीड लिमिट को 75 किलो मीटर प्रति घंटा और ट्रक बस आदि भारी वाहनों की स्पीड को 60 किलो मीटर प्रति घंटा करने का फैसला लिया गया है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की स्पीड कम करने का आदेश 15 दिसंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक लागू रहेगा। जिसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। फिलहाल जगह-जगह पर साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। अगर कोई तय की गई स्पीड से ज्यादा रफ्तार पर कोई वाहन चलाता है तो उसका चालान कट जाएगा। जिसे नज़र में रखने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं। पिछले साल भी कई हजार गाड़ियों के चालान ओवरस्पीड की वजह से काटे गए थे।

हो चुके हैं हादसे

कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर कई बार हादसे हो चुके हैं। इसी साल साल की शुरुआत में 10 जनवरी को यमुना एक्सप्रेस-वे पर 7 गाड़ियां टकरा गई थी। जिसमें करीब 24 लोग घायल भी हुए थे। इसके अलावा 9 जनवरी को भी दो कारें आपस में भिड़ गई थीं। इस हादसे में 6 लोग घायल हुए थे। इसके अलावा भी कई हादसे इस एक्सप्रेस-वे पर हो चुके हैं।

ओवर स्पीडिंग है वजह

सड़क दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह ओवर स्पीडिंग है। ओवर स्पीडिंग की वजह से जो दुर्घटना होती है, उनमें मौत का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ओवर स्पीडिंग की वजह से गाड़ियां बैलेंस नहीं हो पाती, जिससे ब्रेक लगाने का समय भी नहीं मिल पाता और एक्सीडेंट हो जाते हैं। इस बजह से ऐसी स्थिति से बचने के लिए भी ओवर स्पीडिंग से बचना जरूरी हो जाता है।

 

Read also-https://up.indianews.in/train-fire-fire-broke-out-in-janshatabdi-express-created-chaos/

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox