होम / Yogi played for presidential election : राष्ट्रपति चुनाव के लिए योगी ने कर दिया खेला, सीएम के डिनर में लगा विपक्षियों का भी मेला

Yogi played for presidential election : राष्ट्रपति चुनाव के लिए योगी ने कर दिया खेला, सीएम के डिनर में लगा विपक्षियों का भी मेला

• LAST UPDATED : July 9, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (President Elections)। राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी देशभर में खेला चल रहा है। इसी क्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सूबे में बड़ा खेल किया है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की गोलबंदी में बड़ी सेंध लगा दी है। सीएम योगी की पहल पर दलीय सीमाएं टूट गईं और राजग की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आ गया। बसपा समेत समाजवादी गठबंधन में शामिल सुभासपा और जनसत्ता दल ने भी राजग प्रत्याशी का समर्थन किया है।

द्रौपदी मुर्मू को विपक्ष का भी समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सत्ता पक्ष के अलावा विपक्ष का भी समर्थन मिलने लगा है। सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर, जनसत्ता दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’, बसपा नेता उमा शंकर सिंह और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव समेत विपक्षी पार्टी के कई नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, ये सभी नेता योगी आदित्यनाथ के निवास पर डिनर के दौरान मुर्मू को समर्थन देने के लिए पहुंचे।

राजग प्रत्याशी ने घटक दलों से मांगा समर्थन

राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा, अपना दल (एस), निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के सांसदों और विधायकों के साथ समर्थन के लिए सम्पर्क और संवाद किया। कहा जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू को विपक्षी दलों का भी समर्थन मिलने लगा है। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ की डिनर डिप्लोमेसी का बड़ा रोल है। इसे लेकर सीएम के सियासी कौशल की हर तरफ तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़ेंः Painful Death of Six People : घर के बाहर सो रहे लोगों को पिकअप ने रौंदा, छह लोगों की दर्दनाक मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox