होम / kushinagar News: आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को जमकर पीटा, मन नहीं भरा तो चाकू से काटकर ले ली जान

kushinagar News: आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को जमकर पीटा, मन नहीं भरा तो चाकू से काटकर ले ली जान

• LAST UPDATED : October 3, 2022

इंडिया न्यूज, कुशीनगर (Uttar Pradesh)। कुशीनगर जिले से खौफनाक खबर सामने आई है। यहां तुर्कपट्‌टी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात रविवार देर रात की है। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसे घर पहुंचा था। लेकिन पकड़ा गया।

लड़की के घरवालों ने पकड़कर पहले युवक की पिटाई की। मन नहीं भरा तो चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एसपी धवल जायसवाल खुद मौके पर पहुंचे। युवती समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अपने पिता का इकलौता बेटा था विकास

तुर्कपट्‌टी थाना क्षेत्र के रहसूमाली पट्‌टी के रहने वाले चंद्रशेखर का इकलौता बेटा विकास (25) था। उसका अफेयर पास के एक गांव की रहने वाली युवती से चल रहा था। रविवार देर रात विकास को उसकी प्रेमिका ने मिलने के लिए अपने घर बुलाया। रात 11 बज रहे थे। विकास चुपके से प्रेमिका के घर पहुंच गया, लेकिन परिवार वालों ने पकड़ लिया। कुछ देर बाद पता चला कि विकास की हत्या कर दी गई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं।

पिता चंद्रशेखर अपने गांव के प्रधान और अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। विकास का शव गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के घर से 100 मीटर दूरी पर पड़ा था। पिता चंद्रशेखर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। विकास के पूरे शरीर पर चोट थी। उसके शरीर पर कई जगह चाकू घोपा गया था।

पिता बोले- लड़की ने खुद फोन कर बुलाया था

पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे के फोन पर रविवार की रात 9 बजे कॉल आई थी। इसके बाद वह अपनी बाइक लेकर लड़की से मिलने के लिए निकल गया। लड़की से बेटे का अफेयर काफी दिन से चल रहा था। लड़की कई बार उनके घर पर आकर रहने की जिद भी कर चुकी थी। पिता ने युवती, उसके परिजनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें: 11 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी 30 लाख की फिरौती, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने कर दिया बड़ा खुलासा

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox