होम / Youth Shot Dead at Yamuna Ghat in Agra : आगरा में यमुना घाट पर युवक की गोली मारकर हत्या

Youth Shot Dead at Yamuna Ghat in Agra : आगरा में यमुना घाट पर युवक की गोली मारकर हत्या

• LAST UPDATED : April 2, 2022

Youth Shot Dead at Yamuna Ghat in Agra


इंडिया न्यूज, आगरा : Youth Shot Dead at Yamuna Ghat in Agra आगरा के थाना डौकी (Thana Dauki area of ​​Agra ) क्षेत्र में बरौली गुर्जर गांव के छत्रपाल (28) की शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे यमुना के घाट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात जमीन की रंजिश की गई बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर फिरोजाबाद के तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

भूमि विवाद में चल रही थी रंजिश

थानाध्यक्ष डौकी बहादुर सिंह ने बताया कि गांव बरौली गुर्जर निवासी छत्रपाल पिछले कई वर्षों से ही रसूलाबाद, फिरोजाबाद निवासी श्याम सिंह की पांच बीघा जमीन को बटाई पर लेकर खेती करती था। ये खेत यमुना के किनारे बरौली गुर्जर गांव के पास है। इन खेतों पर श्याम सिंह का अपने ही भतीजे चंद्रभान से विवाद चल रहा था। आरोप है कि छत्रपाल को खेत छोड़ने के लिए धमकी दी जा रही थी। इस पर दो साल पहले छत्रपाल ने खेत को बटाई पर लेना छोड़ दिया।

Also Read : Three Blackbucks killed in three days in Etawah Safari Park : इटावा सफारी पार्क में तीन दिन में तीन काले हिरणों की मौत

मृतक के पास आया था फोन Youth Shot Dead at Yamuna Ghat in Agra 

Youth Shot Dead at Yamuna Ghat in Agra

शनिवार को सुबह आठ बजे छत्रपाल के पास किसी का फोन आया। इसके बाद छत्रपाल खेत की ओर गया था। वहीं किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक गोली सीने पर और एक गोली कनपटी पर मारी गई है। हत्या की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।

Also Read : Four Masked Miscreants 10 Lakhs from PNB  : नकाबपोश चार बदमाश दिनदहाड़े पीएनबी से 10 लाख लूटकर भागे

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox