होम / Trivendra Singh Rawat: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री का बयान, बोले- नाथू राम गोडसे एक सच्चे देशभक्त

Trivendra Singh Rawat: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री का बयान, बोले- नाथू राम गोडसे एक सच्चे देशभक्त

• LAST UPDATED : June 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),बलिया “Trivendra Singh Rawat”: ख़बर उत्तर प्रदेश से है। जहां, बलिया में आये उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक बयान से राजनीति गलियारों में हलचल मचा दी है। बता दें, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे को बताया देश भक्त। उन्होंने कहा नाथू राम गोडसे के देशभक्ति पर संदेह नही किया जा सकता। राहुल गांधी जनेव बाहर लटकाकर गांधीवादी बनना चाहते है। इसके साथ ही उन्होंने कहा राहुल गांधी देश की छबि को खराब करने का काम कर रहे हैं।

 राहुल गांधी पर साधा निशाना

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत बुधवार को बलिया स्थित पार्टी के जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा ‘गांधी जी को मारा वो एक अलग मुद्दा है‌। जहां तक मैंने गोडसे को जाना और पढ़ा है, वह भी एक देशभक्त रहे है। गांधी जी की हत्या से हम सहमत नहीं हैं।’’ जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। रावत ने कहा गांधी उप नाम भर से उनकी विचारधारा गांधीवादी नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि ‘जनेऊ’ बाहर लटकाने से उनकी पहचान नहीं बदल सकती है, वह (राहुल गांधी) केवल बात करते हैं। रावत ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व अध्यक्ष केवल गांधी नाम को भुना रहे हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुलाकात पर भी रावत ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बड़ा नौटंकीबाज नेता इस देश में कोई नहीं है। वहीं उन्होंने अखिलेश यादव से केजरीवाल की मुलाकात को लेकर कहा कि अखिलेश,  केजरीवाल से नौटंकी का गुण सीख रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि सपा के ‘मुखौटा’ से जनता परिचित है. रावत ने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में उत्तर प्रदेश को ‘गुंडा राज’ में झोंकने का कार्य किया है। बीजेपी नेता ने कहा कि सपा ने माफिया को अपना कैडर बनाया और फिर माफिया को माननीय बनाया। जनता आने वाले समय में एक बार फिर सपा को नकार देगी।

Also Read: June Horoscope 2023: बुध के बाद अब सूर्य, शनि की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox